फोटो गैलरी

Hindi Newsनृत्य नाटिका में दिखा कान्हा की माखन चोरी का मनोरम दृश्य

नृत्य नाटिका में दिखा कान्हा की माखन चोरी का मनोरम दृश्य

लखनऊ। निज संवाददाताअवध महोत्सव 2017 के समापन समारोह में आयोजकों की ओर से कलाकारों और संस्थाओं को अवध सम्मान समारोह से अलंकृत किया गया। रविवार को महोत्सव के अंतिम दिन भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के कुछ...

नृत्य नाटिका में दिखा कान्हा की माखन चोरी का मनोरम दृश्य
Sun, 11 Jun 2017 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। निज संवाददाता

अवध महोत्सव 2017 के समापन समारोह में आयोजकों की ओर से कलाकारों और संस्थाओं को अवध सम्मान समारोह से अलंकृत किया गया। रविवार को महोत्सव के अंतिम दिन भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के कुछ अंश को दर्शाते हुये नृत्य नाटिका के अन्तर्गत माखन चोरी का प्रस्तुतीकरण किया गया। इस दौरान कई कलाकारों, कर्मचारियों और संस्थाओं को अवध सम्मान समारोह से ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट विनोद सिंह द्वारा सम्मानित भी किया गया।

प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट की ओर से निशातगंज के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान परिसर में चल रहे अवध महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। इसके अलावा महोत्सव में शिव स्तुति गरिमा तिवारी, नृत्य नाटिका माखन चोरी को कृतिका,श्रेया, सताक्षी,अहाना,आद्या सिन्हा,सृष्टि,श्रेया प्रदीप ने प्रस्तुत किया। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ने बताया कि उनकी संस्था पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति कार्य करती है। उसी के तहत अवध महोत्सव का आयोजन किया गया। अंतिम दिन महोत्सव में लोगों ने खूब खरीदारी की। इस दौरान सम्मान पाने वालों में वी शाहरूख खान , प्रिया पाल, रूचि खान, दीपक सिंह, कान्ती लाल शाह, अनुराग शाह, नीलेश पाल, प्रख्याति श्रीवास्तव, सत्या, सुमन, कुसुम वर्मा,ओम कुमारी,जया सेन,नलिनी शामिल थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें