फोटो गैलरी

Hindi Newsबीकेटी में किशोरी से दुराचार का प्रयास

बीकेटी में किशोरी से दुराचार का प्रयास

बीकेटी। हिन्दुस्तान संवादबीकेटी के मल्हीपुर में किशोरी से दुराचार का प्रयास कर रहे युवक की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार की रात किशोरी घर...

बीकेटी में किशोरी से दुराचार का प्रयास
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 01 Jun 2017 08:33 PM
ऐप पर पढ़ें

बीकेटी। हिन्दुस्तान संवादबीकेटी के मल्हीपुर में किशोरी से दुराचार का प्रयास कर रहे युवक की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार की रात किशोरी घर में लेटी हुई थी। रात 11 बजे के करीब गांव में रहने वाला सियाराम घर में दाखिल हुआ और किशोरी को घसीट कर जंगल की तरफ ले गया। विरोध करते हुए किशोरी ने खुद को किसी तरह से मुक्त कराया और शोर मचाते हुए भाग निकली। किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार व गांव के लोग मदद के लिए दौड़े। वहीं सियाराम की करतूत पता चलने पर ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने सियाराम को गिरफ्तार कर लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें