फोटो गैलरी

Hindi Newsफैजाबाद में बोले गृहमंत्री- देश का मस्तक झुकने नहीं देंगे

फैजाबाद में बोले गृहमंत्री- देश का मस्तक झुकने नहीं देंगे

देश का मस्तक झुकने नहीं देंगे : राजनाथबोले गृह मंत्रीशहीद जवानों व यूपी में बिगड़ती कानून व्यवस्था के सवाल का नहीं दिया जवाब प्रशासन ने उमस भरी गर्मी से राहत देने के लिए आनन-फानन में लगवाये एसीफोटो...

फैजाबाद में बोले गृहमंत्री- देश का मस्तक झुकने नहीं देंगे
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Sun, 28 May 2017 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें

देश का मस्तक झुकने नहीं देंगे : राजनाथ

बोले गृह मंत्री

शहीद जवानों व यूपी में बिगड़ती कानून व्यवस्था के सवाल का नहीं दिया जवाब

प्रशासन ने उमस भरी गर्मी से राहत देने के लिए आनन-फानन में लगवाये एसी

फोटो फाइल नंबर 28 एफजेडपीआईसी 7- कैप्शन- फैजाबाद के रूदौली में अपने ओएसडी के जनेऊ संस्कार में शिरकत करने पहुंचे गृहमंत्री

रुदौली/भेलसर(फैजाबाद) हिन्दुस्तान संवाद

पाकिस्तान सीमा पर तनाव की स्थिति के बारे में केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यहां सीधे तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के नेतृत्व में जो सरकार काम कर रही है, वह किसी भी सूरत में देश का मस्तक झुकने नहीं देगी।

रुदौली में एक मांगलिक समारोह में शिरकत करने आए श्री सिंह ने रविवार को देश की जनता को आश्वस्त किया कि पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाएगा। हालांकि शहीद जवानों के सवाल का जवाब देने से गृहमंत्री बचते नजर आए। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर पूछे गए सवालों पर भी वह चुप्पी साध गए। गृहमंत्री राजनाथ सिंह यहां रुदौली में अपने ओएसडी अमरेंद्र तिवारी के जनेऊ संस्कार में सम्मिलित होने के लिए पहुंचे थे।

इनसेट-

जद्दोजहद के बाद विधायकों को मिली इंट्री

गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा चाक-चौबंद थी। वह सीधे अपनी कार से उतरे और सुरक्षा घेरे के बीच जनेऊ संस्कार स्थल पर पहुंचे। जिले के तीन विधायकों समेत ब्लॉक प्रमुखों को भी उनके पास जाने से रोका गया था। श्री सिंह ने सीधे घर में प्रवेश किया और मुख्य दरवाजा बंद कर लिया गया। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव व गोसाईगंज विधायक इंद्र प्रताप तिवारी बाहर ही खड़े रह गए। सुरक्षा कर्मियों ने इन सभी को रोक लिया। काफी जद्दोजहद के बाद तीनों विधायकों को अंदर इंट्री मिल सकी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महंत मनमोहन दास व वर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल भी काफी कहासुनी के बाद अंदर जा सके। गृहमंत्री के जाते वक्त सांसद लल्लू सिंह भी पहुंच गए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें