फोटो गैलरी

Hindi Newsअब तक एक करोड़ लोग बने सपा के सदस्य

अब तक एक करोड़ लोग बने सपा के सदस्य

समाजवादी पार्टी के अब तक करीब एक करोड़ लोग सदस्य बन चुके हैं। यह जानकारी देते हुए पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि 15 जून को सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्येक बूथ पर प्रारम्भिक...

अब तक एक करोड़ लोग बने सपा के सदस्य
Sat, 10 Jun 2017 09:44 PM
ऐप पर पढ़ें

विशेष संवाददाता - राज्य मुख्यालय

समाजवादी पार्टी के अब तक करीब एक करोड़ लोग सदस्य बन चुके हैं। यह जानकारी देते हुए पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि 15 जून को सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्येक बूथ पर प्रारम्भिक सदस्य बनाने के लिए ‘विशेष अभियान दिवस मनाया जाएगा।

लेकिन धर्म पर आधारित राज्य में आस्था रखने वाले किसी भी संगठन का कोई भी सदस्य सपा का सदस्य नहीं हो सकेगा। उन्होंने शनिवार को बताया कि सदस्यता अभियान की शुरुआत 15 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वयं सदस्यता ग्रहण कर की थी। यह अभियान पूरे प्रदेश में ही नहीं अन्य प्रदेशों में भी जोरशोर से चल रहा है। ऑनलाइन व मिस्ड कॉल से भी सदस्यता भर्ती का क्रम चल रहा है। 15 जून को जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी एक-एक विकासखंड में पहुंचकर अधिक से अधिक बूथों पर सदस्य बनाने के कार्य की समीक्षा करेंगे।

श्री चौधरी ने बताया कि सदस्यता अभियान के तहत ग्रामसभा, न्याय पंचायत, विकास खंड एवं वार्ड स्तर पर सदस्यता शिविरों का आयोजन होगा। पार्टी का सदस्यता शुल्क मात्र 20 रुपये है जबकि सक्रिय सदस्य होने के लिए 25 अन्य सदस्यों को भी जोड़ना होगा। सपा का सदस्य बनने के लिए आनलाइन www.samajwadiparty.in/join पर या 7859999999 नम्बर डायल कर मिस्ड कॉल दी जा सकती है। उत्तराखण्ड, राजस्थान,मध्य प्रदेश, झारखण्ड, दिल्ली, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में सदस्यता अभियान चलाने के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें