फोटो गैलरी

Hindi Newsअंडर वर्ल्ड शूटर सुभाष ठाकुर को महाराष्ट्र भेजने का आदेश

अंडर वर्ल्ड शूटर सुभाष ठाकुर को महाराष्ट्र भेजने का आदेश

आर्म्स एक्ट के मुकदमे के बहाने 9 वर्षों से प्रदेश की फतेहगढ़ जेल में बंद अंडर वर्ल्ड शूटर सुभाष ठाकुर को महाराष्ट्र भेजा जाएगा। सुभाष को महाराष्ट्र की अदालत से आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। कभी...

अंडर वर्ल्ड शूटर सुभाष ठाकुर को महाराष्ट्र भेजने का आदेश
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 05 May 2017 10:22 PM
ऐप पर पढ़ें

आर्म्स एक्ट के मुकदमे के बहाने 9 वर्षों से प्रदेश की फतेहगढ़ जेल में बंद अंडर वर्ल्ड शूटर सुभाष ठाकुर को महाराष्ट्र भेजा जाएगा। सुभाष को महाराष्ट्र की अदालत से आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है।

कभी माफिया डॉन दाउद इब्राहिम के खास शूटर रहे सुभाष ठाकुर का नाम मुंबई के जेजे हास्पिटल हत्याकांड में चर्चा में आया था। ऐसा माना जाता है कि वर्ष 1992 में मुंबई में हुए दंगों के बाद वह दाउद इब्राहिम की टीम से अलग हो गया था। मुंबई की टाडा कोर्ट ने एक मामले में सुभाष को फांसी की सजा सुनाई थी। बाद में मुंबई हाईकोर्ट ने सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया था। इस बीच सुभाष यूपी में आकर आर्म्स एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार होकर जेल चला गया। पिछले 9 वर्षों से भी ज्यादा समय से वह जेल में है। यूपी में सजा का समय पूरा हो जाने के बाद भी वह फतेहगढ़ जेल में पड़ा हुआ था। इस बीच यह मामला शासन के संज्ञान में आया तो उसे महाराष्ट्र भेजने का आदेश दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें