फोटो गैलरी

Hindi Newsबहराइच में मोदी के संदेश से भाजपा मिली संजीवनी, गांव-गांव जाकर लोगों को कैसेट सुनाएंगे कार्यकर्ता

बहराइच में मोदी के संदेश से भाजपा मिली संजीवनी, गांव-गांव जाकर लोगों को कैसेट सुनाएंगे कार्यकर्ता

प्रमुख संवाददाता / राज्य मुख्यालयबहराइच की परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मोबाइल संबोधन प्रदेश भाजपा संगठन के लिए संजीवनी बन गया है। मोदी के इस संदेश को पार्टी ने जनता और विपक्ष को...

बहराइच में मोदी के संदेश से भाजपा मिली संजीवनी, गांव-गांव जाकर लोगों को कैसेट सुनाएंगे कार्यकर्ता
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 12 Dec 2016 06:56 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रमुख संवाददाता / राज्य मुख्यालयबहराइच की परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मोबाइल संबोधन प्रदेश भाजपा संगठन के लिए संजीवनी बन गया है। मोदी के इस संदेश को पार्टी ने जनता और विपक्ष को जवाब देने का हथियार बना लिया है। पार्टी ने तय किया है कि नरेंद्र मोदी के संदेशों को कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को सुनाएंगे।बहराइच रैली में नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में नोटबंदी पर लोगों को हो रही दिक्क्तों पर सफाई दी थी। साथ ही राज्य की सपा सरकार और बसपा पर हमले से पार्टी काफी उत्साहित है। उसने मोदी के भाषण को नजीर बनाकर उसके ऑडियो कैसेट बनाने की शुरुआत कर दी है। पार्टी नेतृत्व ने अपनी जिला इकाइयों को निर्देश दिए हैं कि उनके जिले से लेकर बूथ स्तर के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर इन कैसेटों को सुनाएं और नोटबंदी की परेशानी झेल रही जनता को समझाएं। लोगों के सवालों का कार्यकर्ता के पास नहीं था जवाबनोटबंदी से परेशान शहर और गांव की जनता के सवालों का जवाब भाजपा कार्यकर्ताओं के पास नहीं रहता था। इतने सवाल खड़े हो जाते थे कि कार्यकर्ता घर से निकलने का साहस नहीं कर पा रहे थे। पार्टी के जिला संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी यह समस्या अपने प्रदेश के पदाधिकारियों से बताई लेकिन बहराइच की रैली में 13 मिनट के मोबाइल संबोधन से पार्टी नेतृत्व को जिला संगठन की समस्या का हल मिल गया है। मोदी का संदेश बना भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गाइडलाइनभाषण में मोदी ने आम जनता को नोटबंदी से हो रही दिक्कतों को लेकर ढांढस बंधाया कि ईमानदार देश खड़ा करने में हो रही परेशानियां बस कुछ ही दिनों में खत्म हो जाएगी। पकड़े जा रहे करोड़ों नए नोट जनता के खातिर चलन में लाए जाएंगे। उनकी सरकार गरीबों के लिए काम करने के लिए बनी है। नोटबंदी से एक दूसरे को फूटी आंख न सुहाने वाले दल सपा और बसपा नोटबंदी के खिलाफ एक साथ खड़े हैं। उनको क्यों परेशानी हो रही यूपी की जनता अच्छी तरह जानती है। संसद में विपक्ष हो-हल्ला मचाकर उन्हें व उनकी सरकार को बोलने का मौका नहीं दे रहा है। मोदी की इन्हीं बातों को गाइड-लाइन मानकर भाजपा कार्यकर्ता आम जनता के सवालों का जवाब देंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें