नगर निगम कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
33 सूत्री मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा कि शासन, नगर निकाय व नगर निगम प्रशासन कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं हो रहा...
33 सूत्री मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा कि शासन, नगर निकाय व नगर निगम प्रशासन कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं हो रहा है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
नगर निगम के न्यू कमेटी हाल में संघ के अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र ने की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई। उन्होंने कहा कि 33 सूत्री मांगों पर 28 अप्रैल को नगर निगम व जल कल प्रशासन के साथ बैठक हुई थी। नगर आयुक्त 29 मई को सहमति व कार्रवाई के लिए कार्यवृत्त जारी किया था। उसमें समयबद्ध कार्रवाई के लिए सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी किया था लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इसके अलावा स्थानीय स्तर की समस्याओं जिसमें समय से वेतन,भत्ते व पेंशन ,कर्मचारी आवास योजना, एटीएम, विभागीय पदोन्नति, भवनकर, जलकल व सीवर कर से छूट व जलकल प्रशासन की कार्यप्रणानी तथा कर्मचारियों को प्रतिदिन वसूली कैम्प के लिए परेशान करने की कार्रवाई बंद करने आदि मांगें शामिल है। संघ के महामन्त्री कैसर रजा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने कहा कि यदि मांगों पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो संघ नगर निगम व जलकल के खिलाफ धरना-प्रदर्शन व आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगा।