फोटो गैलरी

Hindi Newsतपने लगा जेठ, जनजीवन हुआ बेहाल, बांदा सबसे गरम

तपने लगा जेठ, जनजीवन हुआ बेहाल, बांदा सबसे गरम

विशेष संवाददाता- राज्य मुख्यालयजेठ के महीने की शुरुआत ही जनजीवन पर भारी पड़ने लगी है। शनिवार को लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तेज धूप की तपन, लू और उमस से लोग परेशान रहे। बांदा प्रदेश का...

तपने लगा जेठ, जनजीवन हुआ बेहाल, बांदा सबसे गरम
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 13 May 2017 08:55 PM
ऐप पर पढ़ें

विशेष संवाददाता- राज्य मुख्यालयजेठ के महीने की शुरुआत ही जनजीवन पर भारी पड़ने लगी है। शनिवार को लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तेज धूप की तपन, लू और उमस से लोग परेशान रहे। बांदा प्रदेश का सबसे गरम स्थान रहा जहां पारा 44.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। झांसी में भी दिन का तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इटावा में 44, इलाहाबाद में 43.1 और अलीगढ़ में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के कई हिस्सों में दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। पूरा दिन तपन और गरम हवा का सिलिसला बना रहा। शाम को भी राहत नहीं मिल सकी। सूर्यास्त होने के बाद हवा नहीं चली और वातावरण में उमस व तपन रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन फिलहाल मौसम में किसी खास तब्दीली के आसार नहीं हैं। मंगलवार 16 मई को प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी-पानी के आसार जरूर बन रहे हैं।शुक्रवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई। बहराइच में 2, बांदा, बबेरू, बस्ती, हाता, महाराजगंज, खलीलाबाद में एक-एक से.मी.बारिश दर्ज की गयी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें