फोटो गैलरी

Hindi Newsबेटी के जन्म पर मां को मिलेंगे 51 हजार रुपये

बेटी के जन्म पर मां को मिलेंगे 51 हजार रुपये

विशेष संवाददाता - राज्य मुख्यालयप्रदेश का महिला कल्याण विभाग बेटियों के जन्म पर गरीब परिवारों को आर्थिक मदद देने की एक नई योजना का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इसमें बेटी के जन्म पर सरकार 50 हजार का...

बेटी के जन्म पर मां को मिलेंगे 51 हजार रुपये
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 28 Apr 2017 07:22 PM
ऐप पर पढ़ें

विशेष संवाददाता - राज्य मुख्यालय

प्रदेश का महिला कल्याण विभाग बेटियों के जन्म पर गरीब परिवारों को आर्थिक मदद देने की एक नई योजना का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इसमें बेटी के जन्म पर सरकार 50 हजार का बाण्ड देगी। बेटी को जन्म देने वाली मां को भी 5100 रुपया दिया जाएगा।

बेटी के जन्म पर आर्थिक मदद देने का वादा भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में जारी अपने लोक संकल्प पत्र में किया था। लोक संकल्प पत्र में 'सशक्त नारी समान अधिकार' में वादा किया गया है कि प्रदेश के हर गरीब परिवार में बेटी के जन्म पर 50 हजार का बाण्ड दिया जाएगा।

बेटी के कक्षा 6 में पहुंचने पर 3 हजार, कक्षा 8 में पहुंचने पर 5 हजार, कक्षा 10 में 7 हजार और कक्षा 12 में 8 हजार दिया जाएगा। 21 साल की होने पर उसे 2 लाख रुपया दिया जाएगा। इसके अलावा लोक संकल्प पत्र में कन्याओं की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना लागू करने की बात कही गई है। गरीब परिवार में बेटी के जन्म पर 5100 रुपये गरीब कल्याण कार्ड के माध्यम से देने का वादा किया गया है। मुख्यमंत्री ने महिला कल्याण विभाग को इसके अनुसार योजना का प्रस्ताव बनाने को कहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें