फोटो गैलरी

Hindi Newsपंडित दीनदयाल के विचारों और सिद्धान्तों पर चल रही है मोदी सरकार: अमित शाह

पंडित दीनदयाल के विचारों और सिद्धान्तों पर चल रही है मोदी सरकार: अमित शाह

प्रमुख संवाददाता / राज्य मुख्यालयभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और सिद्धान्तों पर चलकर केन्द्र की मोदी सरकार देश के विकास में लगी है।...

पंडित दीनदयाल के विचारों और सिद्धान्तों पर चल रही है मोदी सरकार: अमित शाह
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 29 Dec 2016 08:44 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रमुख संवाददाता / राज्य मुख्यालयभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और सिद्धान्तों पर चलकर केन्द्र की मोदी सरकार देश के विकास में लगी है। उनके अन्तोदय कार्यक्रम के तहत ही गरीब परिवारों को 5 करोड़ एलपीजी कनेक्शन दिए गए। गरीबों के 20 करोड़ खाते जनधन योजना के तहत खोले गए। श्री शाह गुरुवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय संपूर्ण वांग्मय का लोकार्पण कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी में कांग्रेस और आरएसएस दोनों का योगदान था लेकिन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पाश्चात्य संस्कृति की नीतियों के विरोध में वर्ष 1951 में जनसंघ की स्थापना की गई। पंडित नेहरू की इन्हीं नीतियों से सहमत न होने के कारण श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने उनके मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया था। हमारे मार्गदर्शकों और कांग्रेस में मूलभूत अन्तर यह था कि कांग्रेस देश की संस्कृतिपूर्ण ढांचे को तोड़कर नवनिर्माण करना चाहती थी तो दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश की संस्कृति के आधार पर पुननिर्माण करना चाहते थे। ऐसा पुननिर्माण जिसमें देश की मिट्टी की सुगंध हो। उन्होंने दीनदयाल के चित्रयुक्त 10 रुपये के डाक टिकट का भी अनावरण किया। श्री शाह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन देश के समर्पित किया। देश में पहली बार गैर कांग्रेसी संयुक्त सरकार उत्तर प्रदेश में बनी। जिसको बनाने में दीनदयाल के जनसंघ के महत्वपूर्ण योगदान रहा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह देश के दूसरे ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिनके कहने पर जनता चलती है। पहले प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री थे, जिनके आह्वान पर लोगों ने हफ्ते में एक दिन का अन्न त्याग दिया तो पीएम मोदी के एलपीजी गैस सब्सिडी छोड़ने के आह्वान पर 1 करोड़ 20 लाख लोगों ने सब्सिडी छोड़ दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि आजादी के समय राष्ट्रभक्ति जगाने वाले मनीषियों में दीनदयाल उपाध्याय भी थे। विशिष्ट अतिथि स्तंभकार हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि दीनदयाल ने देश की आराधना के लिए आरएसएस को उपकरण बनाया। दीनदयाल उपाध्याय सम्पूर्ण वांग्मय के संपादक ने बताया कि वांग्मय 15 खंडों में है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व महापौर डा. दिनश शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन त्रयाम्बक तिवारी ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार अच्युतानन्द मिश्र, प्रभात प्रकाशन के पीयूष कुमार, भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर तथा राष्ट्र धर्म के संपादक ओम प्रकाश पांडे समेत अन्य क्षेत्रों के कई महत्वपूर्ण लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें