फोटो गैलरी

Hindi Newsआईपीएस अखिलेश निगम के कहानी संग्रह को पुरस्कार

आईपीएस अखिलेश निगम के कहानी संग्रह को पुरस्कार

यूपी कैडर के आईपीएस अफसर अखिलेश निगम ‘अखिल‘ उत्कृष्ट कहानीकार के रूप में सम्मानित किया गया है। मध्य प्रदेश के जबलपुर की कादम्बरी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने उनके कहानी संग्रह ‘गिरगिट को डॉ....

आईपीएस अखिलेश निगम के कहानी संग्रह को पुरस्कार
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 28 Nov 2016 08:33 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपी कैडर के आईपीएस अफसर अखिलेश निगम ‘अखिल‘ उत्कृष्ट कहानीकार के रूप में सम्मानित किया गया है। मध्य प्रदेश के जबलपुर की कादम्बरी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने उनके कहानी संग्रह ‘गिरगिट को डॉ. अरुणिका भटनागर सम्मान 2016 प्रदान किया है।

इस सम्मान के तहत अखिलेश निगम को सम्मान पत्र, प्रतीक चिह्न, अंगवस्त्र एवं पांच हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई। यह कहानी संग्रह वर्ष 2015 में लोकभारती प्रकाशन इलाहाबाद से प्रकाशित हुआ था। कादम्बरी संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष हिन्दी साहित्य की प्रत्येक विधा में अखिल भारतीय स्तर पर चयनित कृति पर विभिन्न प्रकार के सम्मान प्रदान किए जाते हैं। इसी क्रम में लखनऊ के नवगीतकार मधुकर अष्ठाना को भी संस्था द्वारा पांडुरंग पंत पिंजरकर सम्मान-2016 से सम्मानित किया गया है।

अखिलेष निगम वर्तमान में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ में कार्यरत हैं। अपने प्रशासनिक उत्तरदायित्वों के साथ-साथ वह साहित्यिक एवं सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते हैं। इस कहानी संग्रह के पूर्व उनकी तीन काव्य कृतियां प्रकाशित हो चुकी हैं। उनका एक गज़ल संग्रह भी प्रकाशनाधीन है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें