फोटो गैलरी

Hindi Newsकर्नाटक के आईएएस की संदिग्ध हालत में मौत

कर्नाटक के आईएएस की संदिग्ध हालत में मौत

लखनऊ। कर्नाटक कैडर के आईएएस अनुराग तिवारी की बुधवार सुबह संदिगध हालत में मौत हो गई। उनका शव हजरतगंज में मीराबाई गेस्ट हाउस के पास सड़क पर मिला। अनुराग मूल रूप से बहराइच के रहने वाले थे। वर्ष 2007 के...

कर्नाटक के आईएएस की संदिग्ध हालत में मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 17 May 2017 12:22 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। कर्नाटक कैडर के आईएएस अनुराग तिवारी की बुधवार सुबह संदिगध हालत में मौत हो गई। उनका शव हजरतगंज में मीराबाई गेस्ट हाउस के पास सड़क पर मिला। अनुराग मूल रूप से बहराइच के रहने वाले थे। वर्ष 2007 के आईएएस अनुराग गेस्ट हाउस के कमरा नम्बर 16 में ठहरे थे। बताया जाता है कि उनके साथ एलडीए उपाध्यक्ष प्रभु नारायण भी थे। वह सुबह आठ बजे टहलने के लिये निकले थे, करीब 50 मीटर की दूरी पर उनका शव मिला। उनके परिचितों ने बताया कि अनुराग इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग करने के बाद इस सेवा में आये थे। वह इस समय बंगलुरु में फूड सिविल सप्लाईज एंड कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट में कमिश्नर के पद पर तैनात थे। हजरतगंज पुलिस का कहना है कि उनकी मौत की वजह नहीं पता चल सकी है। पोस्टमार्टम के लिये शव भेज दिया है। उनके परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। इस सम्बन्ध में जांच चल रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें