फोटो गैलरी

Hindi Newsएनएच-28 पर बोलेरो की ठोकर से युवक की मौत, जाम

एनएच-28 पर बोलेरो की ठोकर से युवक की मौत, जाम

नगर निगम कर्मचारियों के बने आवासों से खाली कराए जा रहा कब्जाकर्मचारियों को आवंटन नियमित कराने का दिया गया मौकालखनऊ। प्रमुख संवाददातानगर निगम कर्मचारियों के बने आवासों में अवैध तरीके से रह रहे लोगों...

एनएच-28 पर बोलेरो की ठोकर से युवक की मौत, जाम
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 19 May 2017 07:55 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम कर्मचारियों के बने आवासों से खाली कराए जा रहा कब्जाकर्मचारियों को आवंटन नियमित कराने का दिया गया मौकालखनऊ। प्रमुख संवाददातानगर निगम कर्मचारियों के बने आवासों में अवैध तरीके से रह रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। नगर निगम प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए आवासों को खाली कराना शुरू कर दिया है। नगर निगम के जो नियमित कर्मचारी हैं और बिना आवंटन के रह रहे हैं, उन्हें पहले पिछले किराया जमा करने का मौका दिया गया है। पूरा किराया जमा करने पर ही उनके पक्ष में नियमित आवंटन कर दिया जाएगा। लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय, मोतीझील व जोन कार्यालयों में कर्मचारियों के लिए आवास बने हैं। ज्यादातर आवासों में लोग बिना आवंटन के पिछले कई वर्षों से रह रहे हैं। उनमें कई लोग ऐसे है, जिनका नगर निगम से कोई नाता नहीं था। कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से वह जबरन आवासों पर कब्जा जमाए बैठे थे। नगर निगम को किराया देना दूर, वह मुफ्त में बिजली का भी उपयोग कर रहे हैं। नगर निगम को हर साल लाखों रुपए का नुकसान हो रहा था। नगर निगम के कर्मचारी संगठन ने भी इस मुद्दे को कई बार उठाया। आवासों को खाली कराकर दूसरे कर्मचारियों को आवास आवंटित करने की मांग की थी लेकिन नगर निगम प्रशासन शांत बैठा था। सरकार बदलने के बाद नगर निगम प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बाहरी व्यक्तियों के कब्जे से मकानों को खाली कराना शुरू कर दिया है। अब तक लगभग दर्जनभर आवास खाली करा लिए गए हैं। इसके अलावा ऐसे नियमित कर्मचारियों को नोटिस भेजी जा रही है, जो बिना आवंटन आवासों में रह रहे हैं। उनको मौका दिया गया है कि वह जब से आवासों में रह रहे हैं, पूरा किराया नगर निगम के खाते में जमा करें। तभी उनके पक्ष में आवंटन किया जाएगा। अन्यथा आवास खाली करना पड़ेगा। ------------नगर निगम के नियमित कर्मचारियों को ही आवास आवंटित किए जाएंगे। संविदा या कार्यदाई संस्था के माध्यम से कर्मचारियों को मौका नहीं दिया जाएगा। कई आवास खाली करा लिए गए हैं। जो बचे हैं, उनको भी जल्द खाली करा लिया जाएगा। बिना आवंटन रह रहे नियमित कर्मचारियों को आवंटन नियमित कराने का मौका दिया जाएगा। उनको पहले पूरा किराया जमा करना होगा।नंदलाल सिंह, अपर नगर आयुक्त।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें