फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा ने प्रशासनिक व्यवस्था को चौपट किया- अखिलेश यादव

भाजपा ने प्रशासनिक व्यवस्था को चौपट किया- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में विकास रूक गया है। सत्तारूढ़ भाजपा के लोगों ने प्रशासनिक व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। भ्रष्टाचार बढ़ा गया है। भाजपा सरकार लोगों...

भाजपा ने प्रशासनिक व्यवस्था को चौपट किया- अखिलेश यादव
Thu, 08 Jun 2017 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में विकास रूक गया है। सत्तारूढ़ भाजपा के लोगों ने प्रशासनिक व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। भ्रष्टाचार बढ़ा गया है। भाजपा सरकार लोगों की नौकरी छीन उन्हें बेरोजगार कर रही है।

श्री यादव समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ में बड़ी संख्या में आए नौजवानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि काम और विकास पर जातिवाद का हावी होना लोकतंत्र को कमजोर करता है। भाजपा असली मुद्दों से ध्यान हटाने की साजिश कर रही है। केंद्र सरकार ने हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था लेकिन नौकरी मिली नहीं। उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती रोक दी गई है।

अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी के दुष्परिणाम दिखाई देने लगे हैं। बाजार में मंदी है। अर्थ व्यवस्था चौपट है किसानों के कर्जमाफी की बात की गई पर हुआ कुछ नहीं। मध्य प्रदेश और देश के दूसरे हिस्सों में किसानों के आंदोलन की जिम्मेदार स्वयं भाजपा सरकार हैं। किसानों की आमदनी दोगुनी करने का झूठा वादा हुआ। किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं।

अखिलेश को आज कर्नाटक से आए समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष मनसप्प यादव ने वहां की विशेष माला और पगड़ी पहनाई। उन्नाव के सिख समाज के सरदार गुरचरन सिंह और सरदार करमजीत सिंह ने तलवार व सरोपा भेंटकर अभिनंदन किया।

अखिलेश यादव ने आज गोपालक, एक विकलांग और एक बीमार व्यक्ति को भी मदद का आश्वासन दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने सबकी बात धैर्य पूर्वक सुनी और यथा संभव मदद का भरोसा दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें