फोटो गैलरी

Hindi Newsधारावाहिक में रेसलर बनेंगे प्रिंस नरूला

धारावाहिक में रेसलर बनेंगे प्रिंस नरूला

बिग बॉस और रोडीज जैसे रियलिटी शो जीत चुके प्रिंस नरुला अब छोटे पर्दे पर एक्टिंग करते नजर आएंगे। प्रिंस धारावाहिक बड़ी बहू में लीड रोल कर रहे हैं। शुक्रवार को वह अपनी को-स्टार रायत्शा राठौर के साथ...

धारावाहिक में रेसलर बनेंगे प्रिंस नरूला
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 09 Sep 2016 07:52 PM
ऐप पर पढ़ें

बिग बॉस और रोडीज जैसे रियलिटी शो जीत चुके प्रिंस नरुला अब छोटे पर्दे पर एक्टिंग करते नजर आएंगे। प्रिंस धारावाहिक बड़ी बहू में लीड रोल कर रहे हैं। शुक्रवार को वह अपनी को-स्टार रायत्शा राठौर के साथ हिन्दुस्तान कार्यालय आए। बातचीत में प्रिंस ने बताया कि धारावाहिक में वह रेसलर की भूमिका में हैं। 

रायत्शा एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही है जिसका वजन थोड़ा ज्यादा है। धारावाहिक इन दोनों की कहानी पर ही आधारित है। इसमें सास बहू का ड्रामा नहीं होगा। बल्कि हल्की फुल्की कॉमेडी के सहारे कहानी आगे बढ़ेगी। धारावाहिक 12 सितंबर से रोज रात को एंड टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। प्रिंस ने यह भी बताया कि वह कुछेक पंजाबी फिल्मों में काम कर रहे हैं और आने वाले वक्त र्में हिंदी फिल्मों में भी काम करना चाहते हैं। 

गाना भी गा लेते हैं प्रिंसहमेशा रियलिटी शो में नजर आने वाले प्रिंस गाने भी गा लेते हैं। बकायदा रियाज करते हैं। उनकी गायकी की झलक आपको जल्द ही देखने को मिलेगी। उनके दो वीडियो आने वाले हैं जिनमें से एक बॉलीवुड का है और दूसरा पंजाबी। एक्टिंग में ग्रेजुएट हैं रायत्शारायत्शा बड़ो बहू में कोमल यानी बड़ो का किरदार का निभा रही हैं। हमेशा से एक्टिंग की शौकीन रहीं रायत्शा ने सिंगापूर से एक्टिंग में ग्रेजुएशन किया है। वह लंबे से मुंबई में थिएटर कर रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें