फोटो गैलरी

Hindi Newsयूपी में दबंगों ने दलित को पहले पीटा फिर खिलाया मैला

यूपी में दबंगों ने दलित को पहले पीटा फिर खिलाया मैला

झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के खेरा गांव में कुछ दबंगों ने एक दलित युवक को पीटने के बाद जबरन मैला खिला दिया। युवक ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो हड़कम्प मच गया। पुलिस कप्तान के यहां पहुंचे पीड़ित ने...

यूपी में दबंगों ने दलित को पहले पीटा फिर खिलाया मैला
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 19 Sep 2014 08:38 PM
ऐप पर पढ़ें

झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के खेरा गांव में कुछ दबंगों ने एक दलित युवक को पीटने के बाद जबरन मैला खिला दिया। युवक ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो हड़कम्प मच गया। पुलिस कप्तान के यहां पहुंचे पीड़ित ने दबंगों पर बंधक बनाकर पीटने व मैला खिलाने का आरोप लगाया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान ने सीओ सिटी को जांच सौंपते हुए कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं। फिलहॉल मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस महकमे के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

खेरा ग्राम में रहने वाले सुजान सिंह उर्फ सुन्नू रजक अपने भाई मंगल सिंह के साथ शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा। एसएसपी शिव सागर सिंह को जानकारी देते हुए बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले लोगों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। जिसके तहत वह अपने खेत पर काम करके वापस लौट रहा था। तभी उसे रास्ते में विपक्षियों ने रोक लिया और उसे अपने साथ घर ले गए। बताया कि उसे घर में बंधक बनाकर रात भर पीटा गया।

इसके साथ ही प्राइवेट पार्ट पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। पीड़ित युवक ने दबंगों पर मैला खिलाने का भी गम्भीर आरोप लगाया है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस महकमे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में अधिकारियों ने मामले की जानकारी तत्काल ही अपने अधीनस्थों से फोन पर ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच सीओ सिटी कल्याण सिंह यादव को सौंपते हुए जांच करने के आदेश दे दिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें