फोटो गैलरी

Hindi News सुरेश प्रभु और बीरेन्द्र सिंह राज्यसभा के लिए नामित

सुरेश प्रभु और बीरेन्द्र सिंह राज्यसभा के लिए नामित

भाजपा ने केन्द्रीय मंत्री बीरेन्द्र सिंह और सुरेश प्रभु को हरियाणा से राज्ससभा की रिक्त हुई दो सीटों के लिए नामित किया है। पिछले महीने 27 तारीख को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए गए ये दोनों...

 सुरेश प्रभु और बीरेन्द्र सिंह राज्यसभा के लिए नामित
एजेंसीSun, 23 Nov 2014 01:22 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा ने केन्द्रीय मंत्री बीरेन्द्र सिंह और सुरेश प्रभु को हरियाणा से राज्ससभा की रिक्त हुई दो सीटों के लिए नामित किया है। पिछले महीने 27 तारीख को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए गए ये दोनों मंत्री संसद सदस्य नहीं हैं। मंत्री बनने के छह महीने के भीतर उनका सांसद बनना आवश्यक है।
    
हाल के विधानसभा चुनाव में हरियाणा में पूर्ण बहुमत पाने से भाजपा के लिए ये दोनों सीट निर्विरोध जीतना लगभग तय है। इससे राज्यसभा में भाजपा को अपनी सदस्य संख्या बढ़ाने का भी अवसर मिला है। उच्च सदन में भाजपा के पास बहुमत नहीं है। उसके अभी केवल 43 सदस्य हैं।
    
बीरेन्द्र सिंह इससे पहले हरियाणा से राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य रह चुके हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति के सचिव और पार्टी अध्यक्ष जे पी नडडा ने बताया कि समिति ने प्रभु और सिंह को हरियाणा से उच्च सदन के लिए हो रहे उप—चुनाव में नामित करने का निर्णय किया है।

    
बीरेन्द्र सिंह के 28 अगस्त को और आईएनएलडी के रणबीर सिंह प्रजापति के एक नवंबर को इस्तीफा देने से ये दोनों सीट रिक्त हुई हैं। इन दोनों सीट का कार्यकाल एक अगस्त 2016 तक है।
    
चुनाव आयोग हरियाणा से उच्च सदन के लिए उप—चुनाव की अधिसूचना पहले ही जारी कर चुका है। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 25 नवंबर है। अगर चुनाव की जरूरत पड़ी तो वे 5 दिसंबर को होंगे और उसी दिन नतीजा आ जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें