मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित पप्पू यादव के खिलाफ अपील करे सीबीआई: माकपा भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम जयपुर में मूक-बधिर छात्राओं के साथ रेप, चार गिरफ्तार कर्नाटक में सिद्धारमैया ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार ओडिशा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, एक गिरफ्तार इराक में सीरियल ब्लास्ट, 73 की मौत, 148 घायल अमेरिका में मानव तस्करी के लिए भारतीय को जेल पाकिस्तान के समृद्ध भविष्य को हिंसा से खतरा: अमेरिका
महिला और युवक ने की खुदकुशी
गुड़गांव। कार्यालय संवाददाता
First Published:04-08-12 08:55 PM
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक महिला और एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। युवक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उसने आत्महत्या के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया है।
नेपाल मूल की 40 वर्षीया आशा पत्नी विजय अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के हरिवंश नगर में रहती थी। बताया जा रहा है कि वह छह माह पूर्व अपने परिवार को छोड़कर प्रेमी रवि वर्मा के साथ गुड़गांव के खेड़कीदौला में रहने लगी और खेड़कीदौला स्थित एक कंपनी में काम करती थी। शनिवार की सुबह आशा के पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी कि उसने फॉसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाईड नोट आदि नहीं मिला।
वहीं आशा का प्रेमी भी पुलिस को नदारद मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आशा के दो बेटे व एक बेटी हैं जो विजय के साथ ही रहते हैं। पुलिस ने मृतका को पोस्टमार्टम बोर्ड से करवा कर परिजनों को सौप दिया है।
दूसरे मामले में बिलासपुर थाना क्षेत्र के बोहड़ाकलां के रहने वाले 20 वर्षीय रविंद्र कुमार पुत्र केशूराम शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। वह शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। सुबह जब परिजनों ने उसे जगाने का प्रयास किया तो कमरे से किसी प्रकार की आवाज नहीं आई। परिजनों ने कमरे के अंदर देखा तो रविंद्र पंखे से लटका हुआ था। युवक के पास से पुलिस को एक सुसाइट नोट बरामद हुआ है। जिस में इसने आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
