गुरुवार, 23 मई, 2013 | 22:16 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
कोतवाली इलाके में हिंसा के सिलसिले में 15 गिरफ्तार
इलाहाबाद, एजेंसी
First Published:18-08-12 03:28 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
असम में हुई जातीय हिंसा के विरोध में कोतवाली इलाके में हुए प्रदर्शन के दौरान हिंसा फैलाने के सिलसिले में पुलिस ने कम से कम 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली इलाके से कर्फ्यू शनिवार सुबह हटा लिया गया। हिंसा के बाद यहां कल शाम कर्फ्यू लगाया गया था।

पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार पांडे ने बताया कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र से आज सुबह कर्फ्यू हटा लिया गया। ऐहतियात के तौर पर पुलिस, प्रोवीन्शियल आर्म्ड कान्स्टेबुलेरी (पीएसी), रैपीड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवान यहां लगातार तैनात हैं।

उन्होंने बताया कि कल की घटना के सिलसिले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पांडे के अनुसार, छापे मारे जा रहे हैं तथा और गिरफ्तारियां की जा सकती हैं। कल देर रात जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने शहर के स्कूल और कालेज बंद रखने का आदेश जारी किया था। आज शहर के स्कूल कालेज बंद रहे।

असम में हुई हिंसा के विरोध में अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ सदस्यों ने कल कोतवाली इलाके में जुलूस निकाला। इलाके में तैनात पुलिसकर्मियों ने इस बात पर आपत्ति जताई कि जुलूस के लिए पूर्व में अनुमति नहीं ली गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि रमजान माह के अंतिम शुक्रवार होने की वजह से मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों के आगमन को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखना होगा।

इस पर प्रदर्शनकारियों ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई और जुलूस आगे ले जाने की कोशिश की। कुछ ने पथराव शुरू कर दिया जिससे पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए। आसपास की दुकानों और वाहनों को भी क्षति पहुंची।

स्थिति को देखते हुए पीएसी और आरएएफ के जवानों को वहां भेजा गया और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हिंसा के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया। अंतत: पूरे कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में कल शाम ऐहतियात के तौर पर कर्फ्यू लगा दिया गया।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°