ब्रेकिंग
भारत और चीन ने आठ समझौतों पर किए हस्ताक्षर
राहुल छह अगस्त को दो दिन के दौरे पर अमेठी
रायबरेली, एजेंसी
First Published:30-07-12 05:16 PM
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी आगामी छह अगस्त को दो दिन के दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी आएंगें। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद गांधी का अपने संसदीय क्षेत्र का दूसरा दौरा होगा।
उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में छत्रपति शाहूजी महाराज नगर जिले का नाम बदलकर अमेठी कर दिया है। सरकार ने पहले इसका नाम गौरीगंज किया था लेकिन थोडी देर बाद ही इसमें बदलाव किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने कार्यकाल में अमेठी, रायबरेली और सुलतानपुर के कुछ हिस्सों को मिलाकर छत्रपति शाहूजी महाराज नगर के नाम से नया जिला बनाया था।
कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि गांधी दो दिन के दौरे में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगें तथा जनसभा को भी संबोधित करेंगें। वह विकास कार्य की समीक्षा भी करेंगें। गांधी ने अमेठी में विकास कार्य की देखरेख करने वाले के. एल. शर्मा और मनोज मट्ट को हटा दिया है। उनके स्थान पर राजस्थान के मान सिंह और आन्ध्र प्रदेश के चन्द्रकांत की नियुक्ति की गई है। कांग्रेस महासचिव ने अपने पिछले दौरे में दोनों का परिचय पार्टी कार्यकर्ताओं से कराया था।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल