खिलाड़ी दोषी पाए गए, तो होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI
खिलाड़ी दोषी पाए गए, तो होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI
खिलाड़ी दोषी पाए गए, तो होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI
कियानी ने भारत से रिश्तों पर नवाज को दी सलाह
चीन के प्रधानमंत्री भारत के लिए रवाना
बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति पाकिस्तानः इमरान ने एमक्यूएम को ठहराया जिम्मेदार
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
आधे घंटे में दुर्घटनास्थल पर पहुंचेगी एम्बुलेंस
First Published:11-07-12 11:40 PM
इलाहाबाद वरिष्ठ संवाददाता
सड़क दुर्घटना होने पर आधे घंटे के भीतर एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराएगी। इसकी तैयारी चल रही है। राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय मार्गो के लिए कुछ एम्बुलेंस चौबीस घंटे तैनात रहेंगीं। प्रदेश सरकार का दबाव है कि सभी प्रमुख सड़कों पर इलाज की प्राथमिक व्यवस्था की जाए। इस व्यवस्था को अमलीजामा पहनाने के लिए बुधवार को संगम सभागार में विशेष बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी अनिल कुमार ने सीएमओ व परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय मार्गो पर दुर्घटना बाहुल्य स्थलों का चयन कर लिया जाए। इन चयनित स्थलों पर पैरामेडिल स्टाफ, आवश्यक दवाएं व उपकरणों के साथ एम्बुलेंस चौबीस घंटे तैनात की जाएंगी।
इन एम्बुलेंसों में कर्मचारियों की ड्यूटी आठ-आठ घंटे के लिए शिफ्टवार लगायी जाएगी। सड़कों पर तैनात की जाने वाली एम्बुलेंस का नम्बर व मोबाइल नम्बर भी हर प्रमुख सड़क पर पांच-पांच किलोमीटर की दूरी पर डिस्पले किए जाएं। ताकि दुर्घटना होने पर कोई भी इन नम्बरों पर फोन कर एम्बुलेंस बुला सके। इसके लिए टोल फ्री नम्बर उपलब्ध कराए जाएंगे।
एनएचआई के अधिकारी ने बताया कि नेशनल हाइवे पर नवाबगंज, हंडिया के बगई खुर्द तथा नैनी पुल के पांच किलोमीटर के दायरे में हेल्थ लाइन सेंटर बनाए गए हैं। इन स्थलों पर एम्बुलेंस, क्रेन व पैरामेडिकल स्टाफ की व्यवस्था है। डीएम ने कहा कि इसी तरह की व्यवस्था नारीबारी पुलिस चौकी व राज्यस्तरीय अन्य मार्गो पर भी की जाएगी। बैठक में नगर आयुक्त पीएन दुबे, एसपी ट्रैफिक अवधेश सिंह, एआरटीओ व अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे।ं
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
