ब्रेकिंग
मयप्पन 29 मई तक मुंबई पुलिस की रिमांड पर
मुरादाबाद गेट के पास बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
चन्दौसी। हिन्दुस्तान संवाद
First Published:23-06-12 10:41 PM
बदमाशों ने मुरादाबाद गेट के पास से शनिवार को बदायूं रोड पर स्थित नेचुरा ग्रीन प्लांट के कर्मचारी की बाइक की डिग्गी से साढ़े आठ लाख रुपये उड़ा लिए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पुलिस में हड़कम्प मच गया। पुलिस अधीक्षक कोतवाली पहुंचे और पीड़ित से घटना की जानकारी की। साथ ही घटना स्थल व बैंक में जाकर लोगों से भी जानकारी ली।
शहर के बिसौली गेट निवासी संजय अग्रवाल पुत्र रतन अग्रवाल बदायूं रोड स्थित नेचूरल ग्रीन प्लांट पर मुंशी के रूप में कार्य करता है। शनिवार की दोपहर को मालिक रचित अग्रवाल पुत्र रवि अग्रवाल निवासी बिसौली गेट ने संजय को बैंक से रुपये निकालने भेजा। वह प्लांट से 11:30 बजे एकाउंटटेंट राजीव कुमार की बाइक से मुरादाबाद गेट स्थित पंजाब नेशनल बैंक पहुंचा। संजय ने वहां से साढ़े आठ लाख रुपये जिसमें पांच सौ रुपये की 17 गड्डियां थैले में डालकर बैंक के बाहर खड़ी बाइक में लगी डिग्गी में रख दिया। वहां से चंद कदम आगे जवाहर इलेक्ट्ऱॉनिक्स की दुकान पर पहुंचा। जहां दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर सीएफएल बदलने चला गया। उस समय दुकान पर कोई ग्राहक नहीं था। तभी एक व्यक्ति आया उसके आगे खड़ा हो गया जिससे उसे बाइक दिखना बंद हो गई।
उस व्यक्ति ने भी सीएफएल मांगी लेकिन बिना सीफएल खरीदे ही वह चला गया। सीएफएल लेने के बाद वह बाइक के पास आया तो देखा कि उसकी बाइक की डिग्गी खुली हुई थी। जबकि रुपयों से भरा रखा थैला गायब था। उसने उस युवक को सामने जाते हुए देखा जो दुकान पर उसके आगे खड़ा हो गया था पर वह व्यक्ति आगे सराय खाम वाली गली में घुस गायब हो गया।
दिनदहाड़े हुई घटना पर जताया रोष
दिनदहाड़े लूट की खबर सुनकर प्लांट मालिक रचित भी अपने पिता व अन्य पार्टनरों के साथ कोतवाली पहुंच गए। वहीं शहर के व्यापारी नेता विनय सर्राफ हरि गोपाल सहित दजर्नों व्यापारी घटना स्थल पर पहुंच गए और बाद में कोतवाली में पहुंच कर एसपी से मिले। जिन्होने दिनदहाड़े हुई इस घटना पर रोष व्यक्त कर शीघ्र खुलासे की मांग की। वही घटना की जानकारी पाकर पूर्व एमएलसी पप्पू चौधरी सपा नगराध्यक्ष विनोद कुमार चुलबुल बसपा के हाजी मोहम्मद ताहिर भाजपा के नगर संयोजक दिनेश अग्रवाल व धीरेन्द्र यादव ने भी कोतवाली पहुंच कर एसपी से घटना पर रोष व्यक्त करके शीघ्र ही खुलासे की मांग की। क्या हुई कार्रवाई
घटना की जानकारी होने पर वह यहां पर पहुंचे। पीड़ित से घटना की जानकारी करके मौके पर पहुंच कर दुकानदार व अन्य लोगों से जानकारी की। साथ ही बैंक में जाकर सीसी टीवी कैंमरे चेक किए व शाखा के कर्मचारियों से भी पूछताक्ष की। घटना के तुरंत बाद भीमनगर में चैकिंग शुरु करा दी है। मै खुद इस घटना की इन्वेस्टीगेशन करुंगा। जल्द ही इस घटना के बदमाशों की गिरफ्तारी और रुपयों की बरामदगी की जाएगी।डा. तहसीलदार सिंह एसपी भीमनगर वाह री कोतवाली पुलिस:-
दिनदहाड़े बाइक की डिग्गी से बदमाशों द्वारा साढ़े आठ लाख रुपयों को उड़ा ले जाने की सरे बाजार हुई दुस्साहसिक घटना को कोतवाली पुलिस ने रुपये चोरी हो जाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल