वीसी शुक्ला गुड़गांव में भर्ती, स्थिति गंभीर
रायपुर पहुंचे मनमोहन और सोनिया
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उनके बेटे के शव मिले
29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला एमआर का शव
मऊ। निज संवाददाता
First Published:18-06-12 11:10 PM
नगर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान मुहल्ले में एक नवनिर्मित मकान में किराए पर रह रहे एक मेडिकल रिप्रजेंटेटिव का शव पाया गया। तीन दिन बाद उसके शव से बदबू उठने के बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला।
कमरे में बाहर से ताला बंद था और चाभी अंदर वाशिंग मशीन पर पड़ी हुई थी, जो बाहर से आसानी से निकाली जा सकती थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृत युवक का नाम विमलेश राय (29) पुत्र कवलपति राय है। वह दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा गांव का रहने वाला था। पिछले चार-पांच सालों से ब्रह्म स्थान मुहल्ले में किराये के कमरे में रहता था। उसकी पत्नी आजमगढ़ जनपद के सठियांव स्थित एक प्राइमरी विद्यालय में अध्यापिका है। कभी-कभी वह भी विमलेश से मिलने आया करती थी।
विमलेश एक दवा कम्पनी का स्टाकिस्ट और एमआर दोनों था। वह अपनी फर्म अरविन्द के नाम से चलाता था। आस-पास के लोगों के अनुसार शनिवार को वह अपने क्वार्टर पर देखा गया था। तब से दिखाई नहीं दिया था।
सोमवार को कमरे से बदबू आने लगी तो लोगों को कुछ शक हुआ। इस पर किसी ने नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो बेड के नीचे उसका शव पड़ा था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आस-पास के लोगों से पूछताछ की। इस सम्बन्ध में नगर कोतवाल महिपाल सिंह यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया देखने से लग रहा है कि एमआर ने आत्महत्या की है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
