मंगलवार, 18 जून, 2013 | 10:41 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
चीनी न मिलने से ईद का त्योहार पड़ा फीका
First Published:19-08-12 11:36 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
रुड़की। हिन्दुस्तान संवाददाता

कम कोटा पहुंचने से उपभोक्ताओं को इस बार चीनी और केरोसीन नहीं मिल पाया है। ऐसे में उपभोक्ताओं का ईद का त्योहार फीका पड़ गया है। हर बार कार्डधारकों को जहां एक लीटर करोसीन मिलता था, वहीं इस बार उन्हें पूरी मात्रा में करोसीन प्राप्त नहीं मिल पाया है। जिले में हर माह कोटे में चीनी और करोसीन की मात्रा कम होती जा रही है।

कम होते कोटे का सबसे अधिक प्रभाव गरीब वर्ग पर पड़ रहा है। उन्हें कम होते कोटे के कारण घर का चूल्हा जलाना भारी पड़ रहा है। चीनी के कोटे ने चीनी का मिठास कम दिया है। पहले कार्डधारकों को एक यूनिट पर 700 ग्राम चीनी मिलती थी। इस बार रुड़की तहसील में मात्र 54 किलोलीटर करोसीन आया है। जोकि हर माह की अपेक्षा बहुत कम है। इसी तरह इस बार चीनी भी मात्र 250 बोरियां ही उपलब्ध हो पाई है।

दोनों ही चीजों के कम मात्रा में आने पर यह कोटा सस्ते गल्ले की दुकानों पर आवंटित नहीं किया जा सका। ऐसे में अगस्त माह में कार्डधारकों को चीनी और केरोसीन नहीं मिल पाया है। इसका असर ईद के त्योहार पर पड़ रहा है। कार्डधाकर अब्दुल मन्नान, अफजान, पिंकी कुमार, संदीप सिंह, मनोज कुमार, राहुल त्यागी, अमित शर्मा, आलोक सैनी, दीपक शर्मा आदि ने बताया कि उन्हें हर माह उम्मीद रहती है कि कोटा बढ़कर आएगा। लेकिन हर बार उनकी उम्मीद खत्म हो जाती है।

इस बार तो उन्हें कोटे में चीनी और केरोसीन उपलब्ध ही नहीं हो पाई है। कहा कि ईद का त्योहार फीका पड़ गया है। 000कम मिली चीनी तो नहीं हो पाई वितरितखाद्य पूर्ति निरीक्षक घनश्याम शर्मा ने बताया कि इस बार इकबालपुर चीनी मिल में 12 ट्रक भेजे गए थे। जिसमें से मात्र दो ट्रक भरकर भेजे गए हैं। जबकि 10 ट्रक खाली लौट आए। उधर, केरोसीन की मात्रा भी बहुत कम आई है। इनता कम कोटा यदि सस्ते गल्ले की दुकानों पर वितरित किया गया तो कार्डधारकों को पूरा राशन नहीं मिल पाएगा।

इस  से यह राशन रोक लिया गया है। जैसे ही कोटा पूरी मात्रा में पहुंच जाएगा तो कोटा वितरित कर दिया जाएगा।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°