बुधवार, 19 जून, 2013 | 04:26 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
पहले पुरानी योजनाएं पूरी कर दे एमडीडीए
First Published:10-08-12 11:30 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। एमडीडीए शहर को संवारने के लिए एक के बाद एक योजना की घोषणा कर रहा है। लेकिन पुरानी योजनाओं को भुला दिया गया। कई योजनाएं तो शिलान्यास के बाद आगे नहीं बढ़ सकीं। ऐसे में एमडीडीए की भावी योजनाओं पर भी सवाल उठने लगे हैं। इन पर भी ध्यान दे एमडीडीए ने अप्रैल, 2008 में डिफेंस कालोनी में गौरा देवी वाटर पार्क का शिलान्यास किया था। इसके बाद तीन साल तक योजना का खाका खींचने में ही लग गए। इस पर अभी तक काम शुरू नहीं हो सका।

घंटाघर पर चकराता रोड काम्प्लेक्स का काम भी ग्राउंड फ्लोर पर आधा छोड़ दिया गया। फर्स्ट, सैकेंड फ्लोर की बात तो दूर की है। चकराता रोड पर व्यापारियों से जुड़े पुनर्वास के मसले भी उलझे हैं। डिस्पेंसरी रोड काम्प्लेक्स का काम भी धीमी चाल पर है। नगर निगम की जमीनों पर आवासीय कालोनी का प्लान भी ठंडे बस्ते में है। जबकि आवासीय कालोनी के लिए जमीन चिन्हित करने को एमडीडीए व नगर निगम के बीच कई वार्ता हो चुकी हैं।

एमडीडीए में बार-बार अधिकारियों के तबादलों से विकास योजनाएं प्रभावित हुई हैं। पूरे नहीं होने वाले कामों की समीक्षा होगी। एमडीडीए के साथ जल्द आवासीय योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। विनोद चमोली, मेयर कुछ योजनाओं में देरी जरूरी हुई है। गौरा देवी पार्क योजना में ड्रेनेज की निकासी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। उसे दूर किया जा रहा है। इसके साथ ही दूसरी योजनाओं को भी जल्द पूरा किए जाने के साथ ही नगर निगम के साथ मिलकर जल्द काम आगे बढ़ाया जाएगा।

आर मिनाक्षी सुंदरम, एमडीडीए उपाध्यक्ष।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°