बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
श्रीनिवासन ने ली न्यायाधीश के तौर पर शपथ
हिमाचलः वीरभद्र निकाले गए, अब भी फंसे हैं 1700 लोग
नीतीश के पास कोई सिद्घांत नहीं: शाहनवाज
सौर घोटाले को लेकर केरल विधानसभा में हंगामा
कड़वाहट दूर करने की कवायद में मोदी मिले आडवाणी से दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिवाकर को आई आंदोलनकारियों की याद
First Published:21-07-12 11:50 PM
देहरादून। वरिष्ठ संवाददाता
पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट को राज्य आंदोलनकारियों की याद सताने लगी है। उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों के सभी धड़ों, दलों से एक मंच पर आकर एक संयुक्त संगठन बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वह प्रस्तावित संयुक्त मंच के नेतृत्व के लिए भी आगे नहीं आएंगे। सभी आंदोलनकारियों से 25 जुलाई को दून में होने वाले सम्मेलन में शिरकत करने की अपील की। लैंसडौन चौक स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि राज्य बनाने वाले आंदोलनकारी ही राज्य में उपेक्षित हैं। अब जरूरी हो गया है कि राज्य के लोगों को उनका वाजिब हक दिलाने को सभी आंदोलनकारी एक मंच पर आकर लामबंद हो।
उन्होंने जल विद्युत परियोजना के मामले में मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा पर निशाना साधा। कहा कि केंद्र व राज्य में कांग्रेस की ही सरकार है। उन्होंने पहाड़ पर छोटे बांधों के निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने सितारगंज में पट्टों को नियमित किए जाने के सीएम के फैसले पर सवाल खड़ा किया।
पार्टी विरोधी गतिविधि पर ऐरी और पाठक को नोटिस उत्तराखंड क्रांति दल पी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायत पर दल के संरक्षक काशी सिंह ऐरी को ही नोटिस जारी कर दिया है। पार्टी के केंद्रीय महामंत्री शीशपाल सिंह बिष्ट ने शनिवार को गांधी रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि भाजपा व कांग्रेस लगातार उक्रांद को कमजोर करने में लगे रहते हैं। आरोप लगाया कि अब कुछ समय से पार्टी के संरक्षक काशी सिंह ऐरी व दल के नेता हरीश पाठक भी दल विरोधी गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं। दोनों के खिलाफ पार्टी को लगातार शिकायतें मिल रही हैं। दोनों नेता पार्टी विरोधी लोगों को प्रोत्साहन व प्रत्यक्ष सहयोग कर रहे हैं। ऐसे में दोनों नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एक सप् ताह के भीतर दोनों नेताओं से जवाब मांगा गया है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
