ब्रेकिंग
नंद कुमार के अगवा बेटे के लौटने की खबर
हरियाणा सरकार गगन को देगी एक करोड़ रुपये
चंडीगढ़, एजेंसी
First Published:30-07-12 08:11 PM
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने निशानेबाज गगन नारंग को लंदन ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने पर बधाई देते हुए उन्हें एक करोड़ रुपये की इनामी राशि देने की घोषणा की।
हुड्डा ने कहा कि नारंग के पदक ने राज्य और देश का नाम रोशन किया है तथा लंदन ओलंपिक में भारत को पहला पदक मिलने पर प्रत्येक भारतीय गौरवान्वित महसूस कर रहा है। नारंग के पूर्वज पानीपत जिले के शिमला गांव के रहने वाले थे। हुड्डा ने उम्मीद जतायी कि उनके खिलाड़ी ओलंपिक में अभी और पदक जीतेंगे।
हुड्डा ने कहा कि ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाड़ी को 2.5 करोड़, रजत पदक विजेता को 1.50 करोड़ और कांस्य पदक विजेता को एक करोड़ रुपये दिये जाएंगे। नारंग ने आज पुरुषों की दस मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
