दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत दिल्ली सरकार ने भुल्लर का मामला गृह मंत्रालय को भेजा राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत इग्नू का डीईसी भंग,दूरस्थ कोर्स पर यूजीसी से मान्यता जरूरी इग्नू का डीईसी भंग,दूरस्थ कोर्स पर यूजीसी से मान्यता जरूरी
पंजाब ने सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए मांगे 433 करोड़
नई दिल्ली एजेंसी
First Published:27-07-12 11:43 PM
Last Updated:27-07-12 11:43 PM
पंजाब ने राज्य के सीमावर्ती जिलों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए केन्द्र सरकार से 433 करोड रुपए कि मांग की हैं। पंजाब के गैर परंपरागत ऊर्जा मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया ने शुक्रवार को यहां केन्द्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री फारुख अब्दुल्ला से मुलाकात कर इस राशि की मांग की।
उन्होंने कहा कि राज्य की पडो़सी देश के साथ 550 किलोमीटर लंबी सीमा है और इससे लगे जिले ऊर्जा संकट का शिकार हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब ऊर्जा विकास एजेन्सी ने अमृतसर, गुरदासपुर, तारा तरन, फिरोजपुर और फाजिल्का पांच जिलों में 432 जगहों को ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए चिन्हित किया है।
मजीठिया ने कहा कि इन जगहों पर 9 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जा सकते हैं। राशि मिलने के बाद यह काम वर्ष 2015 तक पूरा किया जा सकता है। डॉ. फारुख अब्दुल्ला ने मजीठिया को आश्वासन दिया है कि केन्द्र सरकार पंजाब को गैर परंपरागत ऊर्जा परियोजनाओं के लिए हर संभव मदद देगी।
अब्दुल्ला ने कहा कि केन्द्र ने अमृतसर स्थित शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा के लिए 10 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी दे दी है और यह एक महीने के अंदर चालू हो जाएगी।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
