शनिवार, 18 मई, 2013 | 13:48 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
पश्चिमोत्तर के कुछ इलाकों में मानसून ने दी दस्तक
चंडीगढ़, एजेंसी
First Published:06-07-12 05:48 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
दक्षिण पश्चिम मानसून के पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों में शुक्रवार को दस्तक दी।
 
अगले तीन दिन में क्षेत्र के अन्य इलाकों में भी इसे सक्रिय होने की संभावना है। पिछले दो माह से बारिश के लिए तरस रहे चंडीगढ़ वासियों को आज तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश ने राहत प्रदान की। इससे तापमान में गिरावट आ गई।

पंजाब के कुछ इलाकों में भी वर्षा हुई। कृषि विभाग के निदेशक मंगलसिंह संधू के अनुसार उन्हें उम्मीद थी कि अगले दो चार दिनों में मानसून पहुंचेगा। इससे अब देरी से ही सही लेकिन अच्छी धान की पैदावार होने की संभावना है। हालांकि मानसून से पहले की बारिश न होने से किसानों की कृषि लागत बढी है।

हिमाचल में नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में अब तक वर्षा न होने से भाखड़ा बांध, पौंग बांध और रंजीत सागर बांध के जल स्तर में तेजी से गिरावट आ गई। जिसके चलते बिजली उत्पादन घट गया और और सिंचाई के पानी की आपूर्ति में कमी आई। भाखडा ब्यास प्रबंधन बोर्ड को कल यह स्पष्ट करना पड़ा कि बारिश न होने की स्थिति में भाखड़ा बांध के भागीदार राज्यों के सिंचाई के लिए दिए जाने वाले पानी की कटौती संभव हो सकती है। चंडीगढ़ में अपराह्न हुई तेज बारिश से निचले इलाकों और सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को आने जाने में दिक्कत हुई। कों और सड़कों पर पानी जम होने से लोगों को आने जाने में दिक्कत हुई।
 
अमृतसर, लुधियाना सहित पंजाब के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई। हिमाचल में मानसून ने कल ही दस्तक दे दी थी और कई जगह भारी वर्षा भी हुई। तेज हवा के साथ हुई बारिश के दौरान कई जगह पेड़ उखड़ गए और यातायात प्रभावित हुआ।
 
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में क्षेत्र में कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश होने की संभावना है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°