ओमप्रकाश चौटाला को दिल्ली हाईकोर्ट ने दी जमानत IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
क्षेत्र में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप फिर शुरू
चंडीगढ़, एजेंसी
First Published:30-06-12 08:55 PM
दक्षिण पश्चिम मानसून की दगाबाजी के चलते पश्चिमोत्तर फिर से भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्से तेज गर्मी की चपेट में हैं तथा सुबह से ही लू शुरू हो गई और अधिकतम पारा सामान्य से छह डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
मॉनसून पूर्व की बारिश न होने से नदियों में जल स्तर घट रहा है जिससे बिजली उत्पादन गिरा है और बिजली की कमी से लोग परेशान हैं। बिजली की कटौती से परेशान लोगों को पर्याप्त पीने का पानी तक नहीं मिल रहा है।
मॉनसून कमजोर पड़ने से पश्चिमोत्तर क्षेत्र में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस तक का उछाल दर्ज किया गया। मौसम में आए परिवर्तन के कारण इस बार गर्मी मई से शुरू हुई और दो महीने भीषण गर्मी पड़ने के बाद इन दिनों मॉनसून की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई थी लेकिन मानसून कमजोर पड़ने से लोगों को अभी और गर्मी झेलनी पड़ेगी।
अमृतसर, नारनौल, रोहतक का पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हिसार-भिवानी का पारा 42डिग्री, अंबाला का 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को बिजली की कटौती ने परेशान किया। चंडीगढ़ में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। लुधियाना का पारा 42 डिग्री तथा पटियाला का 40 डिग्री से सेल्सियस रहा।
किसानों को भी धान रोपाई के मौसम में बिजली पर्याप्त नहीं मिलने से पंजाब सरकार की अतिरिक्त बिजली उत्पादन के झूठे दावों की पोल खुल गई है। लोगों को रातें भीषण गर्मी में गुजारनी पड़ रही हैं। मौसम कार्यालय के अनुसार अगले चौबीस घंटों में क्षेत्र के मौसम में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
हिमाचल में तेज गर्मी से पहाड़ वैसे ही तप रहे हैं उपर से पहाड़ों पर लगाई गई आग से तापमान और बढ़ गया है। बारिश न होने से पानी का आपूर्ति पर असर पड़ा है। पहाड़ों पर सप्ताह में दो दिन पानी की आपूर्ति होने से पर्यटन उद्योग पर असर पड़ा है।
पानी की कमी के कारण होटलों में पर्यटकों को पानी की कमी महसूस हुई। मनाली का पारा 29 डिग्री तक पहुंच गया। शिमला में तापमान 29 डिग्री, भुंतर में 37 डिग्री, कांगड़ा में 37 डिग्री, कल्पा में 26 डिग्री, नाहन में 36 डिग्री, उना में 40 डिग्री, सोलन में35 डिग्री, धर्मशाला में 35 डिग्री, सुंदरनगर में 38 डिग्री सेल्सियस रहा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
