शनिवार, 18 मई, 2013 | 20:01 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
एचपीसीएल के ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल स्थगित
हिसार, एजेंसी
First Published:22-06-12 07:59 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
ढुलाई भाडे़ में बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर पिछले आठ दिनों से हड़ताल पर चल रहे हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के ट्रांसपोर्टरों ने शुक्रवार को अपनी हड़ताल स्थगित कर दी।

हिसार, बहादुरगढ़ और रेवाड़ी डिपो के बाहर दिए जा रहे धरने को शुक्रवार सुबह उठा लिया गया। ट्रांसपोर्टरों ने यह हड़ताल पुरानी दर के टेंडर निरस्त हो जाने पर स्थगित की है। कल साढ़े तीन बजे टेंडर अवधि समाप्त होते ही हिसार तथा बहादुरगढ़ डिपो पर तेल ढुलाई के लिए ट्रांसपोर्टरों की निविदाएं आमंत्रित की गईं।

हड़ताल पर बैठे ट्रांसपोर्टरों ने टेंडरों का विरोध किया जिस पर हिसार में एक तथा बहादुरगढ़ में केवल चार लोगों ने ही आवेदन किया। इसके कारण निविदा प्रक्रिया रद्द कर दी गई। एसोसिएशन सचिव संदीप सिंगला ने बताया कि बहादुरगढ़ में दिल्ली के चार ट्रांसपोर्टर तथा हिसार में एक माह पूर्व ही बने नए ट्रांसपोर्टर ने निविदा प्रक्रिया में हिस्सा लिया जबकि हिसार तथा बहादुरगढ़ में गाड़ियों के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए थे।

उन्होंने कहा कि तेल ढुलाई के रेट बढाने की मांग को लेकर की गई हड़ताल में कंपनी की टेंडर प्रक्रिया असफल हो जाने से आधी जीत हासिल कर ली। एसोसिएशन ने पहली बार इतने लंबे समय तक रोष व्यक्त करते हुए अपनी जायज मांग को लेकर कंपनी को अहसास करवाया है। एचपीसीएल के ट्रांसपोर्टर डिपो से पेट्रोल पंप तक पेट्रोल तथा डीजल की ढुलाई का भाड़ा इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम के समान दिए जाने की मांग लेकर आंदोलन पर थें।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°