बुधवार, 19 जून, 2013 | 13:34 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
पौली हाऊस खेती की ओर अग्रसर किसान
चंडीगढ़, एजेंसी
First Published:11-05-12 01:34 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
फसलों के विविधीकरण को आर्थिक समृद्धि का मूल मंत्र समझने के बाद हरियाणा के किसान अब बिना मौसम की सब्जियों के उत्पादन के लिए पौली हाऊस खेती की ओर अग्रसर होने लगे हैं।

राज्य सरकार द्वारा दी जा रही वित्तीय सहायता और अनुदान से अनेक किसानों ने पोली हाऊस बनाकर बेमौसमी सब्जियां पैदा करनी शुरू कर दी हैं। हालांकि राज्य के कई ऐसे जागरूक किसान हैं जिन्होंने स्वयं के प्रयासों से पहले ही पौली हाऊस बनाकर बेमौसमी सब्जियां पैदा करना शुरू कर दिया था लेकिन इनकी संख्या कम थी लेकिन सरकार सहायता के चलते अब बडी़ संख्या में किसानों ने पौली हाऊस खेती को अपना लिया है।

ऐसे ही किसानों में शामिल हैं करनाल जिले के पूर्व सेना अधिकारी परमजीत सिंह हैं जिन्होंने अपने खेत में बैमौसमी सब्जियों के उत्पादन के लिए पौली हाऊस बना रहे हैं।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उद्यान विभाग के माध्यम से किसानों को अनुदान और अनेक प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं। अभी एक एकड़ में पौली हाऊस बनाने पर लगभग 38 लाख रुपये खर्च आता है जिसमें उद्यान विभाग 65 प्रतिशत अनुदान देता है। यह अनुदान पोली हाऊस की संरचना (पिलर) पौली शीट इत्यादि पर दिया जाता है। इसके अतिरिक्त पौली हाऊस में सूक्षम सिंचाई परियोजना पर 90 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है। इसमें ड्रिप यानी टपका सिंचाई, फव्वारा सिंचाई तथा पौली हाऊस में नमी बनाने के लिए फोम की व्यवस्था इत्यादि शामिल है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°