फोटो गैलरी

Hindi Newsबेघर महिलाओं के लिए बनेंगे रैन बसेरे

बेघर महिलाओं के लिए बनेंगे रैन बसेरे

नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता उप राज्यपाल नजीब जंग ने गुरुवार को दिल्ली शहरी आश्रय स्थल सुधार बोर्ड को निर्देश दिया कि वह बेघर महिलाओं के लिए सर्दियों की शुरुआत से पहले अलग से रैन बसेरे बनाए। जंग ने सभी...

बेघर महिलाओं के लिए बनेंगे रैन बसेरे
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 31 Jul 2014 09:37 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता उप राज्यपाल नजीब जंग ने गुरुवार को दिल्ली शहरी आश्रय स्थल सुधार बोर्ड को निर्देश दिया कि वह बेघर महिलाओं के लिए सर्दियों की शुरुआत से पहले अलग से रैन बसेरे बनाए। जंग ने सभी उपायुक्तों से कहा कि वे अपने संबंधित जिलों में सर्वेक्षण करें और उन स्थानों का पता लगाएं जहां रैन बसेरे बनाए जा सकते हैं। राजनिवास के एक अधिकारी ने कहा, महिलाओं के लिए ये रैन बसेरे मौजूदा रैन बसेरों से बिल्कुल अलग होंगे।

उप राज्यपाल ने यह भी निर्देश दिया है कि मौजूदा रैन बसेरों की स्थिति में सुधार किया जाए। समीक्षा बैठक में उपायुक्तों ने महिलाओं के लिए रैन बसेरों में जरूरतमंदों की कमी तथा बेघर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। जंग ने आदेश दिया कि ग्राम सभा और दूसरी सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त कराया जाए और उन पर स्वास्थ केंद्र एवं स्कूलों का निर्माण हो। अधिकारी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम जिले में 15 ऐसे स्थानों की पहचान की गई है जहां उन स्वास्थ्य केंद्रों को स्थायी तौर पर लाया जा सकता है जो किराये के आवासों में चल रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें