फोटो गैलरी

Hindi Newsलाखों का सामान लूट ले गए बदमाश

लाखों का सामान लूट ले गए बदमाश

सेक्टर-31 निवासी एक कस्टम अधिकारी की पत्नी को गोलीमार कर बदमाशों ने लाखों का गहने और कैश लूट ले गए। महिला की छाती में एक गोली लगी है उसका उपचार पारस अस्पताल में चल रहा है। जहां पर उसकी गंभीर बताई जा...

लाखों का सामान लूट ले गए बदमाश
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 28 Jul 2014 10:57 PM
ऐप पर पढ़ें

सेक्टर-31 निवासी एक कस्टम अधिकारी की पत्नी को गोलीमार कर बदमाशों ने लाखों का गहने और कैश लूट ले गए। महिला की छाती में एक गोली लगी है उसका उपचार पारस अस्पताल में चल रहा है। जहां पर उसकी गंभीर बताई जा रही है। सेक्टर 40 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आर्म्स एक्ट और लूट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

सेक्टर 31 निवासी विदुराम कस्टम में अधिकारी है। वह फिलहाल बिहार में तैनात है। उनकी पत्नी 47 वर्षीय सावित्री सोमवार को घर में अकेली थी। दोपहर बाद कुछ बदमाश आए और दरवाजा खुलवा लिया। अंदर बदमाशों ने महिला के बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। लेकिन सावित्री ने बदमाशों का विरोध किया। इसी दौरान एक बदमाश ने गोली चला दी। गोली उनकी छाती में लगी है। डॉक्टर नवीन सतीजा ने बताया कि महिला को आईसीयू में रखा गया है। हालत गंभीर है। सेक्टर 40 थाना प्रभारी जय प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अशांका जताई जा रही है कि महिला के किसी परिचित के शह पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। कितना सामान लूट कर बदमाश ले गए हैं,यह कहना अभी मुश्किल होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें