मेट्रो को योजनाओं के लिए 200 करोड़
नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता दिल्ली में मेट्रो योजनाओं का विस्तार जारी रखने के लिए दिल्ली सरकार ने 200 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। मेट्रो योजना में दिल्ली सरकार की 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। इसी...
नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता दिल्ली में मेट्रो योजनाओं का विस्तार जारी रखने के लिए दिल्ली सरकार ने 200 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। मेट्रो योजना में दिल्ली सरकार की 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। इसी के तहत यह धनराशि जारी की गई है। यह वर्ष 2014-15 के लिए यह पहली किश्त हैं। सरकार के मुताबिक सेल्स टैक्स के माध्यम से भी मेट्रो को राहत दी गई है और वैट से 100 करोड़ मंजूर किए गए हैं। इस राशि में 50 करोड़ चालू वित्त वर्ष जारी किया जाएगा।
इस वहह हिस्से दारी से 827 करोड़, भूमि के लिए अधीनस्थ ऋण 26.51 रुपये, केंद्रीय कर से 348 करोड़ और ववैट से 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बताया जा रहा है कि अब तक दिल्ली सरकार कई किश्तों में मेट्रो के लिए राशि जारी कर चुकी है। पहली किश्त 1998-2000 में 1716 करोड़, 3695.20 करोड़ वर्ष 2005-2011, 3561 करोड़ अब तक के लिए दिए हैं। 498.64 करोड़ की रुपये डीवैट की मद से भी दिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि डीएमआरसी मई 1995 में गठित किया गया था और उसकी परियोजनाओं में दिल्ली सरकार की 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। इसके अतिरिक्त केंद्रीय कर व दिल्ली सरकार के हिस्से के कर से भी मेट्रो को धनराशि दी जाती है। आंनद विहार से आईटीओ तक के लिए बने नया पुल प्रति दिन विकास मार्ग पर जाम में फंसने वाले वाहनों को राहत देने के लिए एक नया पुल बनना चाहिए। यह पुल आनंद विहार से आईटीओ के बीच हो।
पूर्वी दिल्ली सांसद महेश गिरी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एंव राजमार्ग मंत्री से यह मांग की है। उन्होंने बताया कि यह पूर्वी दिल्ली को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है और इस मार्ग का कोई विकल्प नहीं होने की वजह से यहां लोगों को घंटो जाम से जूझना पड़ता है। नई व्यवस्था मिल जाने से एनएच 24 पर लगने वाले जाम और अक्षरधाम को भी जाम से छुटकारा दिलाया जा सकेगा। इस मामले में केंद्रीय मंत्री ने जल्द ही इस व्यवस्था पर विचार करने का आश्वासन दिया है।
कांवड़ शिविरों में बेहतर प्रबंधन के आदेश उत्तर पूर्वी दिल्ली में आने वाले कांवडि़यों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। सांसद मनोज तिवारी ने बुधवार को संसदीय क्षेत्र के वजीराबाद, सूर घाट, नानकसर, खजूरी चौक, गोकुलपुरी, लोनी रोड, अशोक नगर, नंद नगरी, मौजपुर व अन्य शिविरों का मुआयना किया। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए हैँ कि शिविरों के आसपास साफ सफाई व्यवस्था बेहतर रखी जाए और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी टीमें उपलब्ध कराई जाए।
इन केंद्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।