फोटो गैलरी

Hindi Newsपुलिस मुख्यालय के सामने आत्मदाह करने वाली महिला की मौत

पुलिस मुख्यालय के सामने आत्मदाह करने वाली महिला की मौत

नई दिल्ली वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस मुख्यालय के बाहर बीते 14 जुलाई को आत्मदाह करने वाली महिला की सोमवार रात अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को...

पुलिस मुख्यालय के सामने आत्मदाह करने वाली महिला की मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 23 Jul 2014 12:27 AM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस मुख्यालय के बाहर बीते 14 जुलाई को आत्मदाह करने वाली महिला की सोमवार रात अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों का आरोप है कि न्याय के लिए सुशीला ने जान दे दी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की। मंगलवार देर शाम सुशीला के शव का अंतिम संस्कार मंगला पुरी में कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बीते 14 जुलाई को दोपहर बाद सुशीला पुलिस मुख्यालय पहंुची थी।

उसने वहां जाकर वरिष्ठ अधिकारियों से मिलना चाहा, लेकिन गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे अंदर ही नहीं जाने दिया। आखिरकार उसने गेट के सामने ही खुद को आग लगा ली थी। पुलिस ने आग बुझाकर उसे उपचार के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया था। वह लगभग 50 फीसदी झुलस चुकी थी। बाद में पुलिस ने सुशीला के खिलाफ खुदकुशी प्रयास का मामला भी दर्ज कर लिया था। बीते कुछ दिनों से उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी।

परिजनों का आरोप है कि दक्षिण-पश्चिम जिले की पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की। यहां तक की पुलिस मुख्यालय में बैठने वाले अधिकारियों ने भी उनकी फरियाद नहीं सुनी। इसके चलते सुशीला ने अपनी जान दे दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें