फोटो गैलरी

Hindi Newsआफत: शुक्रवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा

आफत: शुक्रवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा

दिल्ली में शुक्रवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। यहां पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। वहीं,  राजधानी में उमस का स्तर 14 से 46 फीसदी के बीच...

आफत: शुक्रवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 23 May 2015 01:07 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में शुक्रवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। यहां पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। वहीं,  राजधानी में उमस का स्तर 14 से 46 फीसदी के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

आज आ सकती है आंधी : मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार शाम के समय आसमान में बादल छा सकते हैं। जबकि, राजधानी के कुछ हिस्सों में आंधी आने का भी अनुमान है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.6 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

यूपी में इलाहाबाद सबसे गर्म: यूपी के कई जिलों में  भी पारा 41 डिग्री से ऊपर रहा जो सामान्य से दो से पांच डिग्री ज्यादा रहा। इलाहाबाद में पारा 47 डिग्री के स्तर को छू गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा था। उधर, आंध्र प्रदेश में लू से 43 लोगों की मौत हो गई।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें