फोटो गैलरी

Hindi Newsचैंबर का मतदाता जागरुकता अभियान शुरू

चैंबर का मतदाता जागरुकता अभियान शुरू

झारखंड चैंबर का मतदाता जागरुकता अभियान 26 नवंबर को अलबर्ट एक्का चौक से शुरू  हुआ। इसकी शुरुआत डीसी विनय चौबे ने की। उन्होंने गाड़ी पर स्टीकर साटे। पंपलेट बांटकर लोगों को मतदान की महत्ता से अवगत...

चैंबर का मतदाता जागरुकता अभियान शुरू
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 26 Nov 2014 11:34 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड चैंबर का मतदाता जागरुकता अभियान 26 नवंबर को अलबर्ट एक्का चौक से शुरू  हुआ। इसकी शुरुआत डीसी विनय चौबे ने की। उन्होंने गाड़ी पर स्टीकर साटे। पंपलेट बांटकर लोगों को मतदान की महत्ता से अवगत कराया। कहा कि मतदान के दिन सभी लोग बढ़चढ़ कर वोट करें। राज्य में एक सशक्त सरकार का गठन करें। चैंबर अध्यक्ष रतन मोदी ने मतदान के दिन दुकान और प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। साथ ही, परिवार, सहयोगी और कर्मचारियों के साथ जाकर वोट देने की बात कही।

महासचिव पवन शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व के लिए तैयार रहना होगा। पिछले कुछ वर्षों में समाज के सभी वर्ग की भागीदारी चुनाव में नहीं के बराबर है। मौके पर श्यामसुंदर अग्रवाल, काशी कनोई, प्रवीण जैन छाबड़ा, शरद पोद्दार, किशन अग्रवाल, राम बांगड़, टिटू चोपडा, दीपक मारू, जुगल किशोर अग्रवाल, सुरेश जैन, राहुल अग्रवाल, मनोज काबरा, शशांक भारद्वाज सहित अन्य सदस्य सम्मिलित थे।


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें