फोटो गैलरी

Hindi Newsभगतडीह और लोदना में चली गोली, आधा दर्जन घायल

भगतडीह और लोदना में चली गोली, आधा दर्जन घायल

झरिया के भगतडीह और लोदना में गुरुवार को मारपीट की घटना हुई। भगतडीह आरएसपी के समीप दो पड़ोसियों केबीच शाम को मारपीट हुई। जिसमें पांच चक्र गोली चली है। मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हुए है। यहां पुरानी...

भगतडीह और लोदना में चली गोली, आधा दर्जन घायल
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 24 Oct 2014 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

झरिया के भगतडीह और लोदना में गुरुवार को मारपीट की घटना हुई। भगतडीह आरएसपी के समीप दो पड़ोसियों केबीच शाम को मारपीट हुई। जिसमें पांच चक्र गोली चली है। मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हुए है। यहां पुरानी रंजिशको लेकर मारपीट हुई है। जबकि लोदना में जुआ खेलने केसवाल पर एक चक्र गोली चली है। यहां पुलिस के पहुंचते हीभगदड़ मच गयी। किसी तरफ से शिकायत नहीं की गयी है। जबकि भगतडीह में दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे के खिलाफ शिकायत की गयी है।

पुरानी रंजिश को लेकर भगतडीह में चली गोली : भगतडीह आरएसपी कालेज के समीप पुरानी रंजिश कोलेकर यहां के कारू पांडेय और वीरू यादव के परिवारों के बीचजमकर मारपीट हुई। घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीटकिया गया। घटना में कारू पांडेय की मां सुभद्रा देवी, बड़ा भाईशंभू तिवारी, कारू पांडेय व अन्य घायल हुए है। शुभद्रा देवी काहाथ टूट गया है। जबकि शंभू तिवारी का सिर फटा है। कारूपांडेय ने वहीं के वीरू यादव, छोटी यादव, विक्की उर्फ भक्कूयादव, लक्ष्मण यादव, कन्हाई यादव, जय यादव व चार पांच अन्य केखिलाफ हरवे हथियार से लैस होकर घर में घुसकर मारपीट करने, पांच चक्र गोली चलाने, मारपीट कर मां और भाई कोघायल करने और लूटपाट करने की शिकायत की है।

पुलिस नेकन्हाई यादव को हिरासत में लिया है। घटना स्थल से चार खालीखोखा बरामद हुआ है। जबकि कन्हाई यादव ने कारू पांडेय, शंभूपांडेय, पंकज तिवारी,शेखर तिवारी, रंजीत पाण्डेय सहित 8-10 अन्य पर मारपीट करने, गोलीचलाने आदि का आरोप लगाते हुए शिकायत किया है। बताते हैंकि दोनों परिवारों के बीच पूर्व में भी विवाद हो चुका है। गुरुवार की शाम चार बजे कारू पांडेय आरएसपी कालेज सेहोकर गुजर रहा था। तभी छोटी यादव बाइक से गुजरा। कारू काकहना है कि छोटी ने रोककर धमकी देना शुरू कर दिया।

इसी कोलेकर बात बढ़ी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। भाईयों के बीच हुआ था विवाद : लोदना ओपी क्षेत्र में दीपाली की रात गुरुवार को कईजगहों पर जुआ खेलने के सवाल पर जुआरियों में झड़प हुईहै। लोदना मछली पट्टी में एक चक्र हवाई फायरिंग हुई। फायरिंगहोते ही भगदड़ मच गयी। पुलिस भी खबर पाकर पहुंच गयी थी। लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। यहां पर एक नेता और उसकाभाई के बीच विवाद होने की बात कही जा रही है।

बड़ा भाई अपनेछोटे भाई को जुआ का संचालन करने से मना कर रहा था। जिसको लेकर गोली चली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी सूरज कुंडू का कहना है कि गोली नहीं पटाखाफूटा था। वैसे छानबीन की जा रही है। किसी ने शिकायत नहींकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें