फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रियंका आओ, कांग्रेस बचाओ

प्रियंका आओ, कांग्रेस बचाओ

इलाहाबाद। वरिष्ठ संवाददाता। प्रियंका गांधी से कांग्रेस की कमान संभालने की मांग फिर उठी है। हरियाणा और महाराष्ट्र में खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेसी गुस्से में हैं। दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव...

प्रियंका आओ, कांग्रेस बचाओ
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 19 Oct 2014 09:28 PM
ऐप पर पढ़ें

इलाहाबाद। वरिष्ठ संवाददाता। प्रियंका गांधी से कांग्रेस की कमान संभालने की मांग फिर उठी है। हरियाणा और महाराष्ट्र में खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेसी गुस्से में हैं। दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव का परिणाम आते ही कांग्रेसियों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ सड़क पर गुस्से का इजहार कर दिया। कांग्रेसी रविवार दोपहर एक बजे सिविल लाइंस सुभाष चौराहा पहुंचे और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी शुरू करने लगे।

तीन दर्जन कांग्रेसी प्रियंका को पार्टी की जिम्मेदारी लेने की मांग कर रहे थे। दोनों राज्यों में पार्टी के शर्मनाक प्रदर्शन पर गुस्साए कांग्रेसियो ने कहा कि यूपी में विधानसभा चुनाव के बाद से प्रियंका को कांग्रेस की कमान सौंपने की मांग हो रही है। पार्टी कार्यकर्ता हसीब अहमद और श्रीशचंद्र दुबे ने संयुक्त रूप से कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका को पार्टी की जिम्मेदारी देने की मांग को लेकर शहर में होर्डिंग लगाई गई थी। अब पार्टी के शीर्ष नेता भी दबी जुबान में यही मांग कर रहे हैं।

दोनों कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आंधी का सामना सिर्फ प्रियंका गांधी कर सकती हैं। प्रियंका की होर्डिंग के मामले में पार्टी से निकाले जा चुके हसीब और श्रीशचंद्र ने कहा कि पार्टी नेतृत्व इस बार भी प्रियंका पर गंभीर नहीं होता तो आगेे स्थिति और खराब होगी। प्रियंका को लाने की मांग करने वालों में अफसर महमूद, वैभव मिश्र, भरत द्विवेदी, डॉ असलम, विजय श्रीवास्तव, अजीत पासी, मोहम्मद रिजवान, गोलू पासी, रितेश हेला, विजय हेला, शिवकरन कुशवाहा आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें