फोटो गैलरी

Hindi Newsयूरिया के लिए किसानों ने किया स्टेट हाईवे जाम

यूरिया के लिए किसानों ने किया स्टेट हाईवे जाम

संवाद सूत्र पीरो/गड़हनी। यूरिया की किल्लत झेल रहे गुस्साए किसानों ने बुधवार को हजारों की संख्या में जुट कर स्टेट हाईवे जाम कर दिया। आक्रोशित किसानों ने गड़हनी में आरा - सासाराम स्टेट हाईवे जाम कर...

यूरिया के लिए किसानों ने किया स्टेट हाईवे जाम
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 01 Oct 2014 10:42 PM
ऐप पर पढ़ें

संवाद सूत्र पीरो/गड़हनी। यूरिया की किल्लत झेल रहे गुस्साए किसानों ने बुधवार को हजारों की संख्या में जुट कर स्टेट हाईवे जाम कर दिया। आक्रोशित किसानों ने गड़हनी में आरा - सासाराम स्टेट हाईवे जाम कर विरोध जताया। जाम से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। लगभग चार घंटे तक जाम में फंसे वाहनों पर सवार लोग परेशान दिखे। सासाराम की ओर से जाने वाले वाहनों ने बलिगांव होकर आरा पहुंचने का प्रयास किया।

सासाराम जाने वाले वाहन जीरो माइल से मलियाबाग होते हुये बिक्रमगंज चले गये। सड़क जाम में शामिल किसानों के चेहरे पर धान की फसल बचाने का दर्द साफ दिख रहा था। किसानों का कहना है कि सड़क जाम हटाने के लिये मंगलवार को अधिकारियों ने गलत आश्वासन दिया था। उपविकास आयुक्त और जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों के साथ बैठक कर खाद उपलब्ध कराने की बात कही थी। सड़क जाम कर रहे गुस्साए किसानों को गड़हनी थाना परिसर ले जाया गया।

बीडीओ मनोज कुमार, सीओ दिनेश सिन्हा और थानाध्यक्ष कुंवर प्रसाद गुप्ता की देखरेख में खाद का वितरण शुरू किया गया। वितरण का काम शुरू होते ही किसानों ने सड़क जाम हटाया और तब जाकर वाहनों का परिचालन सामान्य हो पाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें