फोटो गैलरी

Hindi Newsशिक्षिका को मनचलों ने खींचा, छेड़छाड़

शिक्षिका को मनचलों ने खींचा, छेड़छाड़

अलीगढ़। शहर में मनचलों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को बेखौफ मनचलों ने शिक्षिका को घर के बाहर से ही खींच लिया और गली में छेड़छाड़ करने लगे। शिक्षिका के शोर मचाए जाने पर जान से मारने की धमकी...

शिक्षिका को मनचलों ने खींचा, छेड़छाड़
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 20 Sep 2014 07:38 PM
ऐप पर पढ़ें

अलीगढ़। शहर में मनचलों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को बेखौफ मनचलों ने शिक्षिका को घर के बाहर से ही खींच लिया और गली में छेड़छाड़ करने लगे। शिक्षिका के शोर मचाए जाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। मामला क्वारसी के संगम बिहार का है। शिक्षिका रामघाट रोड स्थित कान्वेंट स्कूल में कार्यरत है। संगम बिहार कॉलोनी निवासी शिक्षिका शुक्रवार की रात को बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रही ती।

गली में पहुंचने पर घर के निकट ही दो युवक शिक्षिका के पास पहुंचे और उनके पति के बारे में पूछने लगे। तभी मनचलों ने शिक्षिका का हाथ पकड़कर पास में स्थित एक सुनसान गली में खींच लिया। मनचले शिक्षिका से छेड़खानी करने लगे। इस दौरान शिक्षिका के चीखने पर लोगों के आने की आहट सुनकर मनचले जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घबराई हुई शिक्षिका अपने घर पहुंची तो परिजनों को पूरी जानकारी दी। सूचना दिए जाने पर कुछ ही देर में लैपर्ड मौके पर पहुंच गई।

पीडि़त शिक्षिका की ओर से थाना क्वारसी में दो मनचलों के खिलाफ तहरीर दी गई है। उधर मामले की जानकारी लगते ही सीओ तृतीय सुरेश चंद्र रावत भी पहुंच गए। पुलिस मनचलों का तलाश करने में जुट गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें