फोटो गैलरी

Hindi Newsआईपीएस अर्पणा कुमार ने किलीमंजारो पर फहराया तिरंगा

आईपीएस अर्पणा कुमार ने किलीमंजारो पर फहराया तिरंगा

विशेष संवाददाता/राज्य मुख्यालय। उत्तर प्रदेश की आईपीएस अर्पणा कुमार ने अफ्रीका महाद्वीप की तंजानियां में स्थित सबसे ऊंची पर्वत श्रंखला किलीमंजारो पर फतेह हासिल कर वहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। इस...

आईपीएस अर्पणा कुमार ने किलीमंजारो पर फहराया तिरंगा
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 17 Sep 2014 12:29 AM
ऐप पर पढ़ें

विशेष संवाददाता/राज्य मुख्यालय। उत्तर प्रदेश की आईपीएस अर्पणा कुमार ने अफ्रीका महाद्वीप की तंजानियां में स्थित सबसे ऊंची पर्वत श्रंखला किलीमंजारो पर फतेह हासिल कर वहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। इस पर्वत श्रंखला की ऊंचाई समुंद्र तल से 19341 फिट है। श्रीमती अर्पणा कुमार ने 22 अगस्त 2014 को पर्वतारोहण शुरू किया था और 30 अगस्त 2014 को सुबह 6.50 बजे माउंट किलीमंजारो की चोटी पर पहुंच कर जहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया और यूपी पुलिस का झंडा भी ऊंचा किया।

उनकी टीम में सात पर्वतारोही शामिल थे। इसमें तीन अमेरिकी, एक कनाडा और दो बुल्गारिया व एक भारत का सदस्य था। एक गाईड भी अमेरिका के थे। इस अभियान का खर्च उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया गया है। श्रीमती अर्पणा कुमार की आगामी पर्वत यात्रा इंडोनेशिया के उच्चतम शिखर कार्सटेंज की होगी। प्रदेश के डीजीपी आनंद लाल बनर्जी ने अभियान की सफलता पर श्रीमती अर्पणा कुमार को बधाई दी है। डीजीपी ने कहा कि श्रीमती अर्पणा कुमार का अभियान महिलाओं खासकर महिला पुलिस अधिकारियों को चुनौतीपूर्ण काम के लिए प्रेरित करेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें