फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा किसी को मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट नहीं करेगी: बीरेन्द्र

भाजपा किसी को मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट नहीं करेगी: बीरेन्द्र

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बीरेंद्र सिंह ने आज कहा कि पार्टी राज्य में विधानसभा चुनाव किसी को मुख्यमंत्री प्रोजैक्ट करके नहीं लड़ेगी। सिंह ने आज डूमरखा कलां गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं को...

भाजपा किसी को मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट नहीं करेगी: बीरेन्द्र
एजेंसीMon, 15 Sep 2014 08:36 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बीरेंद्र सिंह ने आज कहा कि पार्टी राज्य में विधानसभा चुनाव किसी को मुख्यमंत्री प्रोजैक्ट करके नहीं लड़ेगी। सिंह ने आज डूमरखा कलां गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर ही चुनाव लडे़गी और वह स्वयं जींद और कैथल में से किसी एक विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं।

इनेलो नेता अवतार सिंह भड़ाना के ओमप्रकाश चौटाला को तिहाड़ जेल में ही मुख्यमंत्री की शपथ दिलाने सम्बंधी बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि कानूनी व्यवस्था के तहत चौटाला को जब तक अदालत बरी नहीं करती तब तक वह चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें