फोटो गैलरी

Hindi Newsमुनिरका में पूर्वोत्तर के दो युवक पर जानलेवा हमला

मुनिरका में पूर्वोत्तर के दो युवक पर जानलेवा हमला

नई दिल्ली। वरिष्ठ संवाददाता। दक्षिणी दिल्ली के वसंत विहार इलाके में दो मणिपुरी युवकों पर तकरीबन तीन लोगों ने कैंची, सरिया और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। ...

मुनिरका में पूर्वोत्तर के दो युवक पर जानलेवा हमला
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 14 Sep 2014 09:47 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली। वरिष्ठ संवाददाता। दक्षिणी दिल्ली के वसंत विहार इलाके में दो मणिपुरी युवकों पर तकरीबन तीन लोगों ने कैंची, सरिया और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया है, इनमें से दो नाबालिग हैं। पुलिस के अनुसार, मुनिरका इलाके में किराये के एक मकान में रह रहे दोनों पीडि़त युवक दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। शनिवार की रात तकरीन 10 बजे दोनों युवक बाबूलाल चौक पर बैठे हुए थे।

दोनों कमरे से निकलकर किसी काम से आए थे। वे दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे तभी इलाके में रहने वाले चार किशोर वहां आए और उनपर नस्लभेदी टिप्पणी करने लगे। एक मणिपुरी युवक ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। पुलिस के मुताबिक, लेट गोलेन व बोयलिन नाम के दोनों पीडि़त युवकों का आरोप है कि दोनों ने कुछ ही देर में अपने दो भाइयों को बुला लिया। दोनों भाइयों ने आते ही मणिपुरी युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

पास में ही निर्माणाधीन मकान की साइट से आरोपियों ने ईंट, पत्थर और सरिया उठाकर दोनों पर हमला कर दिया। इसी बीच एक आरोपी ने बोयलिन पर कैंची से हमला कर उसे घायल कर दिया। बोयलिन के पेट पर कैंची लगने से वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। तभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीडि़त युवकों ने फोन कर पुलिस को वारदात की सूचना दी। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को उठाकर एक निजी क्लीनिक में पहुंचाया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को वहां से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के बाद एक युवक को छुट्टी दे दी गई। लेकिन, बोयलिन की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। नॉर्थ ईस्ट सेल के डीसीपी के मुताबिक, पुलिस ने देर रात मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया था। इनमें से दो नाबालिग हैं, तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें