फोटो गैलरी

Hindi Newsफेसबुक पर दोस्ती कर मॉडल से दुष्कर्म

फेसबुक पर दोस्ती कर मॉडल से दुष्कर्म

नई दिल्ली। अमित झा। दक्षिणी दिल्ली में रहने वाली एक मॉडल से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी 30 वर्षीय आदित्य वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। वह पेशे...

फेसबुक पर दोस्ती कर मॉडल से दुष्कर्म
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 13 Sep 2014 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली। अमित झा। दक्षिणी दिल्ली में रहने वाली एक मॉडल से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी 30 वर्षीय आदित्य वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। वह पेशे से इंजीनियर है लेकिन फेसबुक पर दोस्ती करते समय उसने खुद को फोटोग्राफर बताया था। सफदरजंग एंक्लेव पुलिस ने उसे अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार पीडि़त युवती दक्षिण दिल्ली में परिवार सहित रहती है।

वह एक साफ्टवेयर इंजीनियर होने के साथ ही मॉडलिंग भी करती है। उसने पुलिस को शिकायत कर बताया कि लगभग एक साल पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती आदित्य नामक युवक से हुई थी। फेसबुक पर चैटिंग के दौरान उसने आदित्य को बताया कि वह मॉडलिंग करती है। इस पर युवक ने उसे बताया कि वह एक फोटोग्राफर है। आए दिन दोनों के बीच फेसबुक पर काफी समय तक चैटिंग होने लगी। कुछ समय बाद दोनों ने मिलना-जुलना शुरू कर दिया।

दोनों के बीच फोन पर लंबी-लंबी बातें भी होने लगीं। युवती ने पुलिस को बताया कि कुछ माह पूर्व युवक ने उसके सामने प्यार का इजहार किया। युवती का आरोप है कि उसे शादी का झांसा देकर युवक ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। वह जब कभी उससे शादी के लिए कहती तो वह बात को टाल देता था। शक होने पर कुछ समय पहले उसने आदित्य के बारे में जानकारी जुटाना शुरू किया। उसे पता चला कि ग्रीन पार्क में रहने वाला आदित्य फोटोग्राफर नहीं बल्कि इंजीनियर है।

उसने युवती से दोस्ती करने के लिए उससे झूठ कहा था। यह बातें सामने आने के बाद युवती ने जब आदित्य को शादी के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। उसने युवती को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। यहां तक की उसके फोन उठाने भी युवक ने बंद कर दिए। इसलिए युवती ने मामले की शिकायत सफदरजंग एंक्लेव पुलिस से की। पुलिस ने युवती के बयान पर इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया। युवती द्वारा मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने जल्द ही आदित्य को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि भुवनेश्वर से बी.टेक करने के बाद वह दिल्ली आकर ग्रीन पार्क में रहने लगा था। वह एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है। अंजान से दोस्ती करते समय रहें सावधान एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फेसबुक पर अंजान लोगों से दोस्ती करने में हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए। पिछले कुछ समय में फेसबुक फ्रेंड द्वारा कई अपराध किए जाने के मामले सामने आए हैं। कुछ माह पूर्व ही सदर बाजार पुलिस ने एक छात्रा के फेसबुक फ्रेंड को गिरफ्तार किया था।

वह युवती की अश्लील तस्वीर सार्वजनिक करने की धमकी देकर उससे दो लाख रुपये ले चुका था। अशोक विहार में बीते वर्ष एक युवक ने डीयू की छात्रा से दोस्ती खत्म करने की एवज में पांच लाख रुपये मांगे थे। रकम नहीं मिलने पर उसने छात्रा के चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी थी। फर्जी प्रोफाइल का किया जा रहा इस्तेमाल पुलिस के अनुसार कई लोग अपराध करने के लिए फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बना लेते हैं। इसमें वह युवती को प्रभावित करने के लिए नाम से लेकर प्रोफाइल तक बदल देते हैं।

कई बार तो फेसबुक पर युवती से दोस्ती के लिए युवक अपना धर्म भी गलत बता देते हैं। इसकी मदद से वह लड़कियों को दोस्ती के जाल में फंसाकर उनसे नजदीकियां बढ़ाते हैं। कई बार युवक बाद में लड़की को बदनाम करने की धमकी देकर जबरन उगाही करते हैं। ऐसे मामले में पीडि़त युवती नजदीकी थाने जाकर मामले की शिकायत कर सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें