फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड का नक्सली गुजरात में गिरफ्तार

झारखंड का नक्सली गुजरात में गिरफ्तार

विशेष संवाददाता रांची। गढ़वा में वर्ष 2012 में भंडरिया थाने पर हुए हमले के मामले में शामिल एक नक्सली को बुधवार को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी कच्छ जिले के मुंद्रा बंदरगाह...

झारखंड का नक्सली गुजरात में गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 28 Aug 2014 01:20 AM
ऐप पर पढ़ें

विशेष संवाददाता रांची। गढ़वा में वर्ष 2012 में भंडरिया थाने पर हुए हमले के मामले में शामिल एक नक्सली को बुधवार को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी कच्छ जिले के मुंद्रा बंदरगाह क्षेत्र से की गई है। पुलिस ने इसकी पुष्टि कर दी है। पुलिस के मुताबिक नक्सली देवेंद्र उर्फ विशालजी अंबिका पासवान को गिरफ्तार किया गया। वह गढ़वा जिले के बौलियां गांव का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी उसके भाई के घर से हुआ है वह कच्छ में ही रहता है।

उस पर आरोप है कि थाना में हमले में 14 पुलिसकर्मियों की जान गई थी। इसमें नक्सलियों की अगुवाई विशाल जी कर रहा था। इसमें पुलिस के सारे हथियार भी लूट लिए गए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें