फोटो गैलरी

Hindi Newsराजधानी के कई इलाकों में पारा 40 के पार

राजधानी के कई इलाकों में पारा 40 के पार

नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता।  राजधानी में तापमान नए रिकार्ड बना रहा है। सोमवार को पालम में पारा 40.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं सफदरजंग में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यह...

राजधानी के कई इलाकों में पारा 40 के पार
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 26 Aug 2014 11:20 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता।  राजधानी में तापमान नए रिकार्ड बना रहा है। सोमवार को पालम में पारा 40.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं सफदरजंग में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले पांच वर्ष में यह अब तक का इस दिन का सबसे अधिक तापमान है। वर्ष 2009 व 2013 में इस दिन अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। यह 37 डिग्री सेल्सियस था। मौसम के जानकारों के अनुसार 29 अगस्त तक तापमान में कमी की संभावना कम ही है।

29 अगस्त को राजधानी के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री तक तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। इन इलाकों में अधिकतम तापमान 40 के पार रहा दिल्ली विश्वविद्यालय (रिज) 40.4 आया नगर 40.5 नजफगढ़ 40.2।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें