फोटो गैलरी

Hindi Newsफसल चरने के विवाद में निर्मम हत्या

फसल चरने के विवाद में निर्मम हत्या

चौपारण प्रतिनिधि। हजारीबाग-कोडरमा जिले की सीमा पर रामपुर पंचायत सरधवाटांड़ मेंमकई फसल चराने और जानवर को पेड़ से बांध कर रखने के विवाद में गांव के 57 वर्षीय व्यक्ति थानु यादव की निर्मम हत्या कर दी गई।...

फसल चरने के विवाद में निर्मम हत्या
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 01 Aug 2014 12:32 AM
ऐप पर पढ़ें

चौपारण प्रतिनिधि। हजारीबाग-कोडरमा जिले की सीमा पर रामपुर पंचायत सरधवाटांड़ मेंमकई फसल चराने और जानवर को पेड़ से बांध कर रखने के विवाद में गांव के 57 वर्षीय व्यक्ति थानु यादव की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारे ने व्यक्ति का अंडकोष और मुंह का दांत तोड़ दिया। साथ ही उसे जलाने का प्रयास किया और मारने के बाद शव को मरगोजा के पीपराही तालाब में डाल दिया।

इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। अहले सुबह बरही विधायक उमाशंकर अकेला को जानकारी मिली। तत्काल थाना के दरोगा सुरेश राम, सहायक चंद्रशेखर कुमार को लेकर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थल पर मृतक के बेटा जाटो यादव भाई जेहल यादव सहित कई ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष दरोगा को घटना की विस्तार से जानकारी दिया। बेटे के आवेदन पर ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने ग्राम मरगोजा के गनेश रजक सहित तीन लोगों को हिरासतमें ले लिया।

इस हत्या में सरोज रजक, मुकंद साव, हुलाससाव, जीवलाल रजक पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप है। बेटे ने बताया कि पिता गोरखिया करते थे। दो दिन पहले भी जानवरों को ये लोग बांध लिया था। माफी मांग कर जानवरों को लाया। इसके बाद ये लोग धमकी दी कि जान मार देंगे। उनके पिता मंगलवार से गायब थे। पूछने गये तो धमकी दी। दो दिन तलाश किया तो शव पीपराही तालाब में तैरता देख गया। दारोगा ने कहा कि पारदर्शर्िता से अनुसंधान होगी और दोषी पर कड़ी कार्रवाई किया जाएगा।

इधर विधायक ने कहा कि किसी की हत्या करना जघन्य अपराध है। इस मामले में शामिल सभी को कड़ी सजा मिलेगी। पुलिस पंचनामा कर शव को पोस्टर्माटम के लिए हजारीबाग भेज दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें