फोटो गैलरी

Hindi Newsहुरहुरी में दो गुट भिड़े, छह घायल

हुरहुरी में दो गुट भिड़े, छह घायल

चान्हो (मांडर)। प्रतिनिधि।  रांची जिले के मांडर प्रखंड के शिलागाईं गांव में स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में है। इस गांव में मंगलवार को दो समुदायों के बीच हुई झड़प मंे एक व्यक्ति की मौत...

हुरहुरी में दो गुट भिड़े, छह घायल
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 31 Jul 2014 12:34 AM
ऐप पर पढ़ें

चान्हो (मांडर)। प्रतिनिधि।  रांची जिले के मांडर प्रखंड के शिलागाईं गांव में स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में है। इस गांव में मंगलवार को दो समुदायों के बीच हुई झड़प मंे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। बुधवार को जैसे ही मृतक दशरथ उरांव का शव गांव पहुंचा, लोग भड़क उठे। मौके पर पहुंचे करीब चार हजार ग्रामीण गुस्से में थे। दोपहर तक ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की गई। उत्तेजित ग्रामीण स्थानीय विधायक बंधु तिर्की के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

उन्हें वहां से लौटना पड़ा। रांची से एसएसपी, डीसी गांव पहुंचे और पीडि़त परिवार को पांच लाख रुपए के मुआवजे का चेक सौंपा। 1.30 बजे वहां पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी पहुंचे। जिस समय ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की जा रही थी उसी समय बगल के हुरहुरी गांव में दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें एक गुट के छह लोग घायल हो गए। इसमें से चार का इलाज मांडर रेफरल अस्पताल में चल रहा है, जबकि दो को रिम्स में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलने पर मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती,डीजीपी राजीव कुमार और अन्य अधिकारी वहां पहुंचे हैं। पूरे इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया। इलाके के लोग दहशत में हैं और करीब 500 परिवार के पलायन करने की भी सूचना है। दोनों गांवों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। रामगढ़ में दो गुट भिड़े : उधर रामगढ़ के गोलपार में मंगलवार रात ईद के जश्न के दौरान दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। इससे थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।

सूचना के बाद पुलिस ने आकर मामले को संभाला और छह लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें